Sat. Apr 20th, 2024
युद्धाभ्‍यास ला पेरोस – 2023 का आयोजनयुद्धाभ्‍यास ला पेरोस – 2023 का आयोजन Photo@Twitter
शेयर करें

सन्दर्भ:

: बहुपक्षीय युद्धाभ्यास ला पेरोस – 2023 (LA PEROUSE – 2023) को हिंद महासागर क्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है।

इसका उद्देश्य है:

: समुद्री क्षेत्र जागरूकता बढ़ाने और हिन्‍द-प्रशांत क्षेत्र में भाग लेने वाली नौसेनाओं के बीच समुद्रीय समन्वय को अधिकतम करना।

युद्धाभ्‍यास ला पेरोस – 2023 से जुड़े प्रमुख तथ्य:

: युद्धाभ्‍यास का तीसरा संस्करण 13 से 14 मार्च 2023 को आयोजित होगा।
: यह द्विवार्षिक युद्धाभ्यास ‘ला पेरोस’ फ्रांसीसी नौसेना द्वारा आयोजित किया जाता है।
: इस युद्धाभ्यास में जटिल और उन्नत नौसैनिक संचालन देखने को मिलेगा, जिसमें सतही युद्ध, वायु रक्षा अभ्यास, क्रॉस डेक लैंडिंग और रणनीतिक युद्धाभ्यास शामिल हैं।
: स्वदेश निर्मित गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस सह्याद्रि और फ्लीट टैंकर आईएनएस ज्योति युद्धाभ्यास के इस संस्करण में भाग लेंगे।
: युद्धाभ्यास के इस संस्करण में रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना, फ्रांसीसी नौसेना, भारतीय नौसेना, जापानी मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स, रॉयल नेवी और यूनाइटेड स्टेट्स नेवी के कर्मियों, जहाजों और इन्‍टग्रल हेलीकाप्टरों की भागीदारी रहेगी।
: भारतीय नौसेना की भागीदारी मैत्रीपूर्ण नौसेनाओं के बीच उच्च स्तर के तालमेल, समन्वय और परस्‍पर संचालन के उच्‍च स्‍तरों तथा हिन्‍द-प्रशांत क्षेत्र में कानून आधारित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को इस युद्धाभ्यास में दर्शाती है।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *