Tue. Apr 16th, 2024
मिशन लाइफ का शुभारंभ कियामिशन लाइफ का शुभारंभ किया Photo@Twitter
शेयर करें

सन्दर्भ:

: प्रधानमंत्री ने गुजरात में केवडिया के एकता नगर में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में मिशन लाइफ का शुभारंभ किया।

इसका उद्देश्य है:

: स्थिरता के प्रति हमारे सामूहिक दृष्टिकोण को बदलने के लिए त्रिस्तरीय रणनीति का पालन करना।

मिशन लाइफ के बारें में:

: संयुक्त राष्ट्र के सभी क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले 11 राष्ट्रों के प्रमुखों द्वारा मिशन लाइफ के शुभारंभ पर बधाई।
: दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने में प्रेरणा का स्रोत होगी।
: मिशन लाइफ का मंत्र ‘पर्यावरण के लिए जीवन-शैली’ है।
: मिशन लाइफ के लाभ यह है कि यह इस धरती की सुरक्षा के लिए जन-जन की शक्तियों को जोड़ता है, और उनका बेहतर इस्तेमाल करना सिखाता है।
: यह जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई को लोकतांत्रिक बनाता है जिसमें हर कोई अपने सामर्थ्य के हिसाब से योगदान दे सकता है।
: यह पर्यावरण की सुरक्षा हेतु रोजमर्रा की जिंदगी में ऐसा बहुत कुछ करने की प्रेरणा देता है।
: यह हम सभी को पर्यावरण का ट्रस्टी बनाता है।
: ट्रस्टी वह होता है जो संसाधनों के अंधाधुंध इस्तेमाल की अनुमति नहीं देता है।

यह पी-3 मॉडल अर्थात यानी प्रो प्लानेट पीपल की अवधारणा को मजबूत करेगा।
: यह धरती के लोगों को प्रो प्लेनेट पीपल के तौर पर जोड़ता है, सबको अपने विचार में समाहित कर, एक कर देता है।
: यह ‘लाइफ स्टाइल ऑफ द प्लानेट, फॉर द प्लेनेट एंड बाय द प्लानेट’ के मूल सिद्धांत पर चलता है।
: इसमें प्रकृति के संरक्षण से जुड़ी हर उस जीवन-शैली को शामिल किया जाएगा, जिसे हमारे पूर्वजों ने अपनाया था और जिसे आज हमारी जीवनशैली का हिस्सा बनाया जा सकता है।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *