
PHOTO; CRICINFO
सन्दर्भ-ऑस्ट्रलियाई महिला टीम ने एकदिवसीय आईसीसी (ICC) महिला क्रिकेट विश्व कप-2022 की विजेता बनी है।
प्रमुख तथ्य-आज क्राइस्टचर्च न्यूजीलैंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 71 रनो से हराया।
:निर्धारित 50 ओवरों में ऑस्ट्रेलिया ने 356 रनो का विशाल स्कोर खड़ा किया,जिसमे अलीसा हिली 170 रनो की शतकीय पारी खेली रचैल हैन्स और बेथ मूनी ने क्रमशः 68 और 62 रनों की अर्द्ध शतकीय पारियां खेली।
:जबकि इंग्लैंड की और से अन्या श्रुब्सोल ने 10 ओवरों में 46 रन देकर ऑस्ट्रेलिया के 3 खिलाडियों को आउट किया।
:जवाब में उतरी इंग्लैंड की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 43.4 ओवरों में 285 रन बनाकर आल आउट हो गई।
:इंग्लैंड की ओर से नैट स्कीवर ने 148 रनो की शानदार पारी खेलते हुए शतक बनाया,जबकि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मेगन स्कूट,अलाना किंग और जेस जॉनसेन से क्रमशः 2 विकेट और 3-3 विकेट लिए।
:फाइनल में अलीसा हिली प्लेयर ऑफ़ दी मैच चुनी गई तथा कुल 509 रन बनाकर प्लेयर ऑफ दी सीरीज का ख़िताब भी जीतीं।
:इस जीत ने 2017 के सेमीफाइनल में भारत से हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया की अपना सातवां एकदिवसीय खिताब जीतने की पांच साल की खोज को समाप्त कर दिया।
:हिली द्वारा बनाया गया यह स्कोर टूर्नामेंट का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर और विश्व कप फाइनल में किसी के द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर है।
:यह वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम का तीसरा सर्वाधिक स्कोर है,इससे पूर्व 1997 महिला विश्व कप में डेनमार्क के ख़िलाफ़ 412/3 और पाकिस्तान के ख़िलाफ़ उसी साल 397/4 का स्कोर बनाया थ।
:इंग्लैंड की एस (Sophie) एस्क्लेस्टोने ने इस प्रतियोगिता में कुल 9 मैचों में 21 विकेट लिए जबकि दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज इस इस्माइल ने 8 मैचों में कुल 14 विकेट लिए।
:भारत की ओर से राजश्री गायकवाड़ ने 7 मैचों में कुल 11 विकेट लिए।