Tue. Apr 16th, 2024
शेयर करें

SLINEX-2022
भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘स्लाइनेक्स’

सन्दर्भ-भारत -श्रीलंका द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास का नौवां संस्करण ‘स्लाइनेक्स’(SLINEX) का आयोजन दो चरणों में किया जा रहा है।
उद्देश्य है-दोनों नौसेनाओं के बीच बहुआयामी समुद्री संचालन के लिए अंतर-संचालन क्षमता को बढ़ाना,तथा आपसी समझ को बेहतर करना और सर्वश्रेष्ठ प्रथाओं एवं प्रक्रियाओं का आदान-प्रदान करना है।
प्रमुख तथ्य-इसका आयोजन 07 मार्च से 10 मार्च 2022 तक विशाखापत्तनम में निर्धारित किया गया है।
:”बंदरगाह चरण” 07 मार्च – 08 मार्च 2022 को विशाखापत्तनम में, जिसके अंतर्गत पेशेवर,सांस्कृतिक,खेल और सामाजिक आदान-प्रदान शामिल होंगे।

:”समुद्री चरण” 09 मार्च -10 मार्च 2022 को बंगाल की खाड़ी में आयोजित किया जाएगा जिसमे सतह और वायु-रोधी हथियारों की फायरिंग का अभ्यास, नाविक – कला (सीमैनशिप) का विकास, क्रॉस डेक फ्लाइंग सहित विमानन संचालन,उन्नत सामरिक युद्धाभ्यास और समुद्र में विशेष बल संचालन शामिल होंगे।
:स्लाइनेक्स (SLINEX) का पिछला संस्करण अक्टूबर 2020 में त्रिंकोमाली में आयोजित किया गया था।
:श्रीलंका नौसेना का प्रतिनिधित्व एक उन्नत अपतटीय गश्ती पोत एसएलएनएस सयूराला जबकि भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व आईएनएस किर्च,जोकि निर्देशित मिसाइल से लैस एक युद्धपोत है,द्वारा किया जाएगा।
:भारत की और अन्य आईएनएस ज्योति,एक फ्लीट स्पोर्ट टैंकर,एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच),सीकिंग एवं चेतक हेलीकॉप्टर और डोर्नियर मैरीटाइम पेट्रोल एयरक्राफ्ट शामिल हैं।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *