
चर्चा क्यों है-:भारत 1 दिसंबर 2021 में G 20 ट्रोइका में शामिल हो गया,अब भारत भी इटली और इंडोनेशिया के साथ शामिल हो गया है।
:इस प्रकार भारत अब 1 दिसंबर 2022 को इंडोनेशिया से G 20 का अध्यक्ष पद ग्रहण कर लेगा,और 2023 में पहली बार भारत G-20 शिखर सम्मलेन का आयोजन करेगा।
ट्रोइका के बारे में-:यह तीन देशो के शीर्ष समूह को संदर्भित करता है,जिसमे हर साल जब एक सदस्य अध्यक्ष का पद ग्रहण करता है तो वह देश पिछले साल के अध्यक्ष देश और आगामी वर्ष के अध्यक्ष के साथ समन्वय स्थापित करता है। यह G 20 समूह के एजेंडे के साथ निरंतरता और समन्वय बनता है। और इसके लिए वह इटली और इंडोनेशिया के साथ मिलकर काम करेगा।
:इटली ने 30 -31 अक्टूबर 2021 को ही G 20 शिखर सम्मलेन की मेजबानी किया था जहाँ भारत ने अफगानिस्तान का मुद्दा उठाया था।
:इंडोनेशिया 1 दिसंबर 2021 से इसकी अध्यक्षता संभाल ली है और आगामी 30 -31 अक्टूबर 2022 को निर्धारित G 20 लीडर्स समिट का आयोजन करेगा,
:जिसका विषय होगा:रिकवर टुगेदर-रिकवर स्ट्रांगर।
:इससे पूर्व भी ट्रोइका बनाये गए है -2020 के लिए जापान,इटली,इंडोनेशिया,2021 के लिए इंडोनेशिया,भारत और इटली और आगामी 2022 के लिए भारत,ब्राज़ील और इंडोनेशिया।
:ट्रोइका के महत्त्व इस लिए ज्यादे है क्योंकि अस्थयी सचिवालय के साथ-साथ समूह के कामकाज का समन्वय करता है।
:हाल के और आगामी G 20 सम्मलेन का आयोजन,2019 में जापान किया,2020 में सऊदी अरब ने,2021 इटली ने,2022 इंडोनेशिया,2023 भारत द्वारा और 2024 ब्राज़ील द्वारा किया जायेगा।
G 20 के बारे में-:समूह विश्व बैंक और अंतर्राष्ट्रीय कोष के प्रतिनिधि और 19 देशों के बीच बना एक अनौपचारिक समूह है।
इसका कोई स्थायी सचिवालय या मुख्यालय नहीं है।
:यह उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं को एक मंच पर लाता है।
:इसका वैश्विक जीडीपी में में लगभग 80% का और लगभग दो तिहाई जनसंख्या,75% व्यापार,का प्रतिनिधित्व करता है।
:भारत भी एक संस्थापक सदस्य के रूप में इस मंच का उपयोग सबसे कमजोर लोगो की समस्याओं को उठाने के लिया करता रहा है।
इसके सदस्य है-भारत,जापान,इंडोनेशिया ,ऑस्ट्रिया,ऑस्ट्रेलिया,ब्राज़ील,कनाडा,चीन,फ़्रांस,जर्मनी,यूरोपियन यूनियन,अमेरिका,यूके,तुर्की,सऊदी अरब,मैक्सिको ,इटली,कोरिआ गणराज्य,दक्षिण अफ्रीका।