Tue. Mar 19th, 2024
शेयर करें

अंजू बॉबी जॉर्ज-वुमन ऑफ़ द ईयर का पुरस्कार

चर्चा क्यों है-भारतीय महिला एथलीट (लॉन्ग जम्पर) अंजू बॉबी जॉर्ज ने वर्ल्ड एथेलिटिक्स द्वारा दिया जाने वाला पुरस्कार वुमन ऑफ़ द ईयर पुरस्कार जीता।
क्यों दिया गया-अंजू बॉबी जॉर्ज ने युवा लड़कियों को इस खेल के लिए प्रेरित कर तैयार करने में अहम् योगदान दिया है।इसके लिए इन्होने 2016 में अपना अकादमी के माध्यम से भारत के खेलो को आगे बढ़ाया साथ इसके लिए इन्होने महिलाओं को अपने पदचिन्हो पर चलने के लिए काफी मनोबल बढ़ाया।साथ ही लैंगिक समानता पर पैरवी भी किया।इस अकादमी से कई वर्ल्ड अंडर 20 की विजेता निकली है।
अंजू बॉबी जॉर्ज-:अंजू का जन्म 19 अप्रैल 1977 में केरल के कोट्य्यम के चिरंचीरा गांव में हुआ था,ये पांच साल की उम्र में ही एथेलेटिक्स प्रतियोगिताओं में भाग लेना शुरू कर दिया था,इन्होने अपने करियर की शुरुआत हैप्टाथलान से किया था,बाद में दिल्ली जूनियर एशियाई चैंपियनशिप,दक्षिण एशियाई संघ खेलों,राष्ट्रमंडल खेलों,इत्यादि में बेहतर प्रदर्शन किया,ये एक किडनी पर ही अपना वैश्विक प्रदर्शन जारी रखा।
:अभी भारतीय एथलैटिक्स महासंघ की सीनियर उपाध्यक्ष है।
:टारगेट ओलंपिक पोडियम की चेयरपर्सन,और खेलों इंडिया प्रोजेक्ट की कार्यकारी सदस्य भी है।
इनकी उपलब्धियां-:इन्होने अपने करियर में कुल 8 पदक जीते है जिसमे 4 स्वर्ण,2 रजत और 2 कांस्य पदक शामिल है।
:2002 मैनचेस्टर राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता।
:2002 बुसान एशियाड में स्वर्ण पदक जीता।
:2003 वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता।
:2004 के एथेंस ओलम्पिक में छठे स्थान पर रही परन्तु मरियन जोंस के डोम्पिंग में फ़सने के बाद 5वां स्थान मिला।
:2005 वर्ल्ड एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।
:2006 दोहा एशियाई खेलों में रजत पदक जीता।
:2006 साउथ एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीता।
:2007 एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक जीता।
अन्य सम्मान-:भारत सरकार ने इन्हे 2002 में अर्जुन पुरस्कार,2003 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार और 2004 में नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया।
:बीबीसी लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड-2021 भी दिया गया है।

वर्ल्ड एथेलेटिक्स-:वर्ल्ड एथलेटिक्स,एथलेटिक्स के खेल के लिए अंतरराष्ट्रीय शासी निकाय है,जिसमें शामिल है- ट्रैक और फील्ड,क्रॉस कंट्री रनिंग,रोड रनिंग, रेसवॉकिंग,माउंटेन रनिंग और अल्ट्रा रनिंग।
:इसका गठन 18 जुलाई 1921 में किया गया था,इसका मुख्यालय स्टॉकहोम स्वीडेन में है तथा इसके प्रमुख है-सेबेस्टियन कोई।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *