Sun. Sep 8th, 2024
शेयर करें

पहला खेलो इंडिया महिला जूडो टूर्नामेंट आयोजन
पहला खेलो इंडिया महिला जूडो टूर्नामेंट आयोजन
Photo@Twitter

सन्दर्भ:

:पहला खेलो इंडिया महिला जूडो टूर्नामेंट, भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) केंद्र गुवाहाटी में शुरू होगा।

खेलो इंडिया महिला जूडो टूर्नामेंट प्रमुख तथ्य:

:इसका आयोजन 27 अगस्त, 2022 से देश के चार जोन में आयोजित किया जाएगा।
:खेलो इंडिया के माध्यम से महिलाओं के लिए खेल प्रतियोगिताओं का समर्थन करने को लेकर युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय द्वारा जूडो टूर्नामेंट एक और पहल है।
:राष्ट्रीय दौर से पहले चार क्षेत्रों में आयोजित होने वाला टूर्नामेंट, एक खुला क्षेत्रीय स्तर का रैंकिंग टूर्नामेंट है।
:प्रतियोगी चार आयु वर्गों में हैं:
सब-जूनियर-(12-15 वर्ष)
कैडेट – (15-17 वर्ष)
जूनियर – (15-20 वर्ष)
सीनियर – (15+ वर्ष)
:सभी चार जोनों में प्रतियोगिता के बाद, 20-23 अक्टूबर से नई दिल्ली के केडी जाधव इंडोर स्टेडियम में राष्ट्रीय दौर का आयोजन किया जाएगा।
:खेल विभाग ने टूर्नामेंट के आयोजन के लिए कुल 1.74 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं, जिसमें 48.86 लाख रुपये की पुरस्कार राशि शामिल है।

चारो जोनों के लिए प्रतियोगिता कार्यक्रम का विवरण:

तिथियां                      क्षेत्र                              स्थान
अगस्त 27-31          पूर्वी क्षेत्र                 भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र गुवाहाटी, असम
सितम्बर 1-5            दक्षिण क्षेत्र                वीकेएन मेनन स्टेडियम, त्रिशूर, केरल
सितम्बर 5-9            उत्तर क्षेत्र                  पेस्टल वुड स्कूल, देहरादून, उत्तराखंड
सितम्बर 11-15       पश्चिम क्षेत्र                सरदार पटेल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, गुजरात


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *