Fri. Apr 19th, 2024
द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास स्लाइनेक्स-23द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास स्लाइनेक्स-23 Photo@PIB
शेयर करें

सन्दर्भ:

: भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय समुद्री नौसेना अभ्यास ‘स्‍लाइनेक्‍स-23’ (SLINEX-23) का आयोजन

स्लाइनेक्स-23 का उद्देश्य है:

: अंतरसंचालन (इंटरऑपरेबिलिटी) को बढ़ाना, आपसी समझ को बेहतर बनाना और संयुक्त रूप से बहु-आयामी समुद्री संचालन करते हुए सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान-प्रदान करना।

द्विपक्षीय अभ्यास स्लाइनेक्स-23 के बारें में:

: इस अभ्यास का यह 10वां संस्करण है।
: इसका आयोजन 03 से 08 अप्रैल 2023 तक कोलंबो में किया जा रहा है।
: यह अभ्यास दो चरणों – 03 अप्रैल से 05 अप्रैल 2023 तक बंदरगाह चरण और उसके बाद 06 से 08 अप्रैल 2023 तक समुद्री चरण में आयोजित हो रहा है।
: स्‍लाइनेक्‍स का पिछला संस्करण विशाखापत्तनम में 07-12 मार्च 2022 तक आयोजित किया गया था।
: इस अभ्यास में भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व INS किल्‍टन, एक स्वदेशी कामोर्टा क्‍लास ASW कार्वेट तथा INS सावित्री, एक अपतटीय गश्ती पोत द्वारा किया जा रहा है।
: जबकि श्रीलंका नौसेना का प्रतिनिधित्व SLNS गजबाहू और SLNS सागर द्वारा किया जा रहा है।
: इस युद्धाभ्‍यास में समुद्री गश्ती विमान, हेलीकॉप्टर और दोनों देशों की नौसेना के विशेष बल भी भाग लेंगे।
: दोनों नौसेनाओं के बीच मैत्री और भाईचारे के संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए बंदरगाह चरण के दौरान पेशेवर, सांस्कृतिक और खेल आयोजनों के साथ-साथ सामाजिक आदान-प्रदान की भी योजना बनाई गई है।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *