Fri. Mar 29th, 2024
शेयर करें

1-राष्ट्रपति ने पद्मपुरस्कार 2020 प्रदान किए

प्रमुख तथ्य -:8 नवंबर २०२१ को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कुल 73 पद्म पुरस्कार प्रदान किये,जिनमे से कुछ मरणोपरांत भी दिए गए।
:इनमे 4 पद्म विभूषण,8 पद्म भूषण और 61 पद्म श्री पुरस्कार पुरस्कार शामिल थे।
:यह पुरस्कार हर साल दिए जाते है जिनकी घोषणा गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर की जाती है।
:ये पुरस्कार अपने अपने क्षेत्रो में किये गए विशिष्ट कार्य के लिए दिए जाते है जैसे पद्मविभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए,पद्मा भूषण उच्च स्तर की विशिष्ट सेवा के लिए जबकि पद्मश्री किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए दिए जाते है।
:तीन पूर्व मंत्रियों अरुण जेटली और सुषमा स्वराज और जॉर्ज फर्नांडीज को मरणोपरांत पद्मविभूषण से नवाजा गया।
:पद्म विभूषण प्राप्त करने वाले व्यक्ति है -श्री छन्नू लाल मिश्रा,जॉर्ज फर्नांडीज,सुषमा स्वराज और अरुण जेटली
:पद्म भूषण-मुमताज अली,सय्यद मुअज़्ज़म अली(मरणोपरांत),प्रो बालकृष्ण दोषी,डॉ.एस सी ज़मीर,डॉ.अनिल प्रकाश जोशी,प्रो जगदीश एन सेठ,कुमारी पी वी सिंधु,और डॉ.नीलकंट रामकृष्ण माधव मेनन(मरणोपरांत)।
: इसी प्रकार पद्मश्री के लिए -शशधर आचार्य,योगी एरोन,दमयंती बेसरा,अदनान सामी,कंगना रानौवत,मदन सिंह चौहान,सरिता जोशी,रानी रामपाल,डॉ. रमन गंगा खेडकर,भरत गोयनका,डॉ. मीनाक्षी जैन व अन्य को यह पुरस्कार दिया गया।

2-उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री का 10 नवंबर को मथुरा की यात्रा

सन्दर्भ- 10 नवंबर को 31वें हुनर हाट ,ब्रजराज उत्सव,कौशल कुबेर का कुम्भ का उद्घाटन करंगे।
प्रमुख तथ्य:10 दिन तक चलने वाले व्रज राज महोत्सव का आयोजन व्रज तीर्थ परिषद द्वारा किया जायेगा,इसमें धार्मिक,पारम्परिक लोकनृत्य के व्रज संस्कृति से जुड़े सांस्कृतिक कार्क्रमों का प्रदर्शन किया जायेगा।
:व्रज राज उत्सव में विभिन्न राज्यों के लगभग 400 शिल्पकार,दस्तकार और पाक विशेषज्ञ भाग ले रहे है जो अपने साथ अपने उत्पाद भी लाएंगे।
हुनर हाट –यह 31वा हुनर हाट है यह भारत की सदियों पुरानी पारंपरिक एवं पैतृक कला तथा शिल्प को बढ़ावा देने उसे संरक्षित करने और उसके बाजार तथा अवसर उपलब्ध करने के लिए एक उचित मंच है,इसके माध्यम से स्वादेशी एवं वोकल फॉर लोकल अभियान को मजबूती दी जा रही है।
:इसके माध्यम से स्वदेशी कारीगरों और शिल्पकारों का आर्थिक सशक्तिकरणभी हो रहा है।
:हुनर हाट की विश्वकर्मा वाटिका में ये कलाकार प्रत्यक्ष रूप अपने उत्पाद के निर्माण द्वारा अपनी कला प्रदर्शन करेंगे
हुनर हाट में देश के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक और संगीत का कार्क्रम प्रस्तुत किया जायेगा साथ ही 10 से 19 नवंबर तक आयोजित इस हुनर हाट में सर्कस का भी प्रदर्शन किया जायेगा। विभिन्न हिस्सों के शाकाहरी व्यंजन भी हुनर हाट में उपलब्ध कराये जायेंगे।
:पिछले 6 वषों में इस हुनर हाट के माध्यम से 6 लाख से अधिक कारीगरों, शिल्पकारों,और सम्बंधित लोगो को रोजगार मिले है।
:हुनर हाट के उत्पाद वर्चुअल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म https://hunarhaat.org/ और जीइएम पोर्टल https://gem.gov.in/?lang=hindi  पर उपलब्ध है,जिसे ख़रीदा जा सकता है।
:इसके बाद हुनर हाट का आयोजन लखनऊ में 12-21 नवंबर,नयी दिल्ली प्रगति मैदान में 14-27 नवंबर,हैदराबाद में 26 नवंबर से 5 दिसंबर,सूरत में 10से 19 दिसंबर,पुनः नयी दिल्ली में 22 दिसंबर से 2 जनवरी 2022 तक आयोजित किया जायेगा।
:आने वाले दिनों में हुनर हाट का आयोजन देश के अन्य शहरों में भी किया जायेगा जैसे प्रयागराज,आगरा पटना रांची मैसूर गोवाहाटी पुणे जम्मू चेन्नई चंडीगढ़ गोया जयपुर बेंगलुरु,मुंबई भोपाल पुडुचेरी अहमदाबाद अगरतला कोटा श्रीनगर लेह सिक्किम शिलांग इत्यादि।
सांस्कृतिक कार्यक्रम-देश के प्रसिद्द कलाकारों द्वारा विभिन्न प्रकार के कलाओं का प्रदर्शन किया जायेगा

3-विश्व रेडिओग्राफी दिवस 2021

प्रमुख तथ्य -:प्रत्येक वर्ष 8 नवंबर को विश्व रेडिओग्राफी दिवस मनाया जाता है,इस दिवस को पहली बार 2012 में मनाया गया।
:इस दिन 1895 में जर्मन वैज्ञानिक विल्हम कोनार्ड रोंटजन द्वारा एक्स विकिरण या एक्स रे की खोज की गयी थी।
:इस खोज के लिए इन्हे 1901 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया गया था जो की भौतिकी में नोबेल पाने वाले पहले व्यक्ति भी थे।
:इस दिवस को मनाने का उद्देश्य रेडिओग्राफिक इमेजिंग और थेरेपी के बारे में जान जागरूकता बढ़ना है।
:विल्हम कोनार्ड रोंटजन निधन 10 फरवरी 1923 को हुवा था जिसे(10 फरवरी) यूरोपीय रेडियोलोजी दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।
:इस वर्ष की थीम है -इंटरवेंशनल रेडियोलोजी -एक्टिव केयर फॉर दी पेशेंट।

4-भारत के 71 ग्रैंडमास्टर बने संकल्प गुप्ता

प्रमुख तथ्य -:हाल ही में महाराष्ट्र के संकल्प गुप्ता ने भारत के 71 में ग्रैंडमास्टर होने का गौरव हासिल किया है उन्होंने यह उपलब्धि सर्बिया के अरान्दजेलोवाक शहर में आयोजित एक शतरंज प्रतियोगिता में हासिल की है।
:इस अवसर पर अखिल भारतीय शतरंज महासंघ और पूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने उन्हें बधाई दी है।
:ग्रैंड मास्टर का खिताब हासिल करने के लिए किसी खिलाड़ी को तीन GM मानकों को हासिल कर 2500 Elo पॉइंट्स की लाइव रेटिंग पार करनी होती है। संकल्प 6.5 अंक हासिल किए और GM आस्क थ्री राऊंड रॉबिन इवेंट में दूसरे स्थान पर रहे उन्होंने 24 दिनों में 3 लगातार प्रतोयोगिता खेलकर GM के जरूरी मानदंडों को प्राप्त किया।
:इस दौरान तीन स्पर्धाओं में उनका रेटिंग प्रदर्शन 2599 और उससे अधिक रहा।
:इसी प्रतियोगिता में भारत के आई एम एस नितिन 5.5 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहे
:इसके पूर्व तेलंगाना की राजा ऋत्विक भारत के 70वें ग्रैंड मास्टर बने थे
:एलो(Elo) रेटिंग प्रणाली शतरंज जैसे कुछ खेलों में अन्य खिलाड़ियों की तुलना में किसी खिलाड़ी के सापेक्ष प्रदर्शन को मापती है।
:इसके निर्माता यूएसए भौतिकी के प्रोफेसर और शतरंज मास्टर अर्पाद एलो थे।
:इन्होंने US शतरंज महासंघ के लिए अपने खिलाड़ियों के कौशल स्तरों को मापने के तरीके को बेहतर बनाने के लिए काम किया था।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *