Thu. Mar 13th, 2025
शेयर करें

1-भारत ने नेपाल को दिया जयनगर -कुर्था रेल लिंक
प्रमुख तथ्य-1:22 अक्टूबर को नेपाल में भारत के राजदूत विनय एम् क्वात्रा ने इस रेल लिंक सौपा जिसकी कुल लम्बाई 34.9 किमी है।
2: हालाँकि यह 68.7 किमी लंबी जयनगर-बिजलपुरा -बरदीदास रेल लिंक का ही हिस्सा है जिसे भारत सरक़ार के अनुदान सहायता से बनाया गया था परियोजन में कुल 619 करोड़ का निवेश किया गया है।
3:जयनगर कुर्था के बीच पांच स्टेशन होंगे जिसमे सामान्य श्रेणी के तथा एसी के लिए क्रमशः 70 रुपये और 300 रुपये होगा और यात्रा का कुल समय 23 मिनट होगा।
4:यह रेल लिंक दोनों देशो के बीच व्यावहारिक और व्यापारिक संबंधों को और बढ़ाएगा।

2-भारत में रुसी फिल्म के ब्रांड एम्बेसडर बने इम्तियाज़ अली
प्रमुख तथ्य -1:ये भारतीय फिल्म निर्माता एवं निर्देशक है जिन्हे 16 अक्टूबर से 27 नवंबर तक डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर चलने वाले महोत्सव के लिए चुना गया है।
2:इसके अंतर्गत रूस की विभिन्न शैलियों की 10 रुसी फिल्मों का प्रदर्शन किया जायेगा जो भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक सम्बन्धो को बढ़ाएगा।
3:भारत में लोकप्रिय संस्कृति का हिस्सा रहें है रुसी संगीत और सिनेमा।
4:ब्रिक्स के माध्यम से भारत और रूस छायांकन के क्षेत्र में पहले से ही एकदूसरे का सहयोग कर रहें है।

3-INS विक्रांत का दूसरा समुद्री परीक्षण आरम्भ 

प्रमुख तथ्य-1:भारत ने इस स्वदेशी पोत का समुद्री परीक्षण 24 अक्टूबर से शुरू किया है,इसका पहला परीक्षण इसी वर्ष अगस्त में किया गया था।
2:इसे ₹23000 की लागत से बनाया गया है जो 44000 टन का कैरियर है जिसका निर्माण कोच्चि स्थित कोचीन शिपयार्ड द्वारा किया गया है।
3:इसके निर्माण में 550 भारतीय कंपनियां सहित 100 MSMEs  ने अपनी सेवाएं दी है।
4:यह एक जटिल और विशाल युद्धपोत है जिसका  निर्माण और डिजाइन पहली बार भारत में कोचीन शिपयार्ड द्वारा किया गया है,इसके निर्माण के साथ ही भारत अब अमेरिका,ब्रिटेन,रूस,जापान,इटली,और फ्रांस जैसे देशों की सूची में शामिल हो गया।
 5:262 मीटर लम्बे तथा 62 मीटर चौड़े इस पोत में 14 डेक और 2300 कम्पार्टमेंट्स है जिसे चलाने के लिए 1700 चालकों का एक दाल है।
6:यह 30 मिग-29 लड़ाकू विमानों और केए-31 हेलीकाप्टर से लैस है इसके अतिरिक्त कोमोव-31और एमएच-60आर जैसे हेलीकॉप्टरों का भी सञ्चालन किया जासकता है
7:इसने आत्म निर्भर भारत और मेक इन इंडिया में काफी सहयोग किया है,अभी भारत के पास एक विमान वाहक पोत INS विक्रमादित्य है।

4-प्रधानमंत्री आज वाराणसी में उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना की
प्रमुख तथ्य-1:आज 25 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में प्रधानमंत्री द्वारा इसका शुभारंभ किया जायेगा।
2:यह योजना राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से अलग होगी।
3:यह योजना देश में स्वास्थ्य देखभाल अवसंरचना को मजबूत करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
4:इस योजना के अंतर्गत 5 लाख से अधिक आबादी वाले देश के सभी जिलों में क्रिटिकल केयर सेवाएं उपलब्ध कराएगी तथा बाकी जिलों को रेफेरल सेवाओं के माध्यम से कवर किया जायेगा,साथ ही सभी जिलों में एकीकृत सार्वजानिक स्वास्थ्य प्रयोगशालाएं बनायीं जाएँगी।
5:इस योजना का मुख्य उद्देश्य शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजानिक स्वास्थ्य अवसंरचना में सुधार करना है ताकि उन्हें प्राथमिक देखभाल सहित गहन चिकित्सा सुवधाएं मिल सकें।
6:इस योजना के तहत चिन्हित 10 राज्यों के 17788 ग्रामीण स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों को सहायता देगी,इस के अलावे सभी राज्यों में 11024 शहरी स्वास्थ्य और कल्याण केन्द्रो की स्थापना भी किया जायेगा।
7:यह योजना किसी भी तरह की स्वास्थ्य आपात स्थिति से निपटने हेतु एडवांस प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों को तैयार करने में भी कार्य करेगी।
8:इसका लक्ष्य ब्लॉक्,जिला क्षेत्रीय और महानगरों में राष्ट्रिय स्तर पर जाँच प्रयोगशालाओं का एक नेटवर्क बनाकर एक आईटी सक्षम रोग निगरानी प्रणाली का निर्माण करना है।
9:इसके इसके अलावा उत्तर प्रदेश के 9 मेडिकल कॉलेजों का भी उद्घाटन करेंगे, वहीँ वाराणसी में 5200 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे।

5-सत्यजीत रे लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड्स की घोषणा
प्रमुख तथ्य-1:इसे फिल्म निर्माता इस्तवान स्जाबो और मार्टिन स्कोर्सेस को गोवा में 20-28 नवंबर कोआयोजित 52वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव मैं दिया जाएगा
2:इस्तवान स्जाबो हंगरीयन फिल्म निर्माता है 1981 में इनकी फिल्म मेफिस्टो जिसे बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज कैटागोरी में ऑस्कर मिला था  इससेअंतर्राष्ट्रीय स्तर पर काफी चर्चित रहे,वही मार्टिन स्कॉर्सेस हॉलिवुड के महान और प्रभावशाली निर्देशक रहें है जिन्होंने लियोनार्दो डिकैप्रियो और रॉबर्ट डे नीरो के साथ बहुत सारी ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने वाली फिल्मों का निर्माण किया जिनमें शामिल है रेजिंग बुल,टैक्सी ड्राइवर,एविएटर,द डिपार्टेड,गैंगस आफ न्यूयॉर्क और वॉल स्ट्रीट इत्यादि।

3:1921 में कोलकाता में जन्मे सत्यजीत रे एक महान भारतीय फिल्म निर्माता और निर्देशक,निबंधकार,लेखक,गीतकार,संगीतकार रहे हैं,जिन्हें महान फिल्म निर्माताओं में से एक माना जाता है,इनकी कुछ प्रमुख फिल्में है,जैसे-अपराजिता,अपूरसंसार,देवी,महापुरुष,कंचनजंगा,चारु लता,प्रतिद्वंदी, शतरंज के खिलाड़ी,चिराग राज इत्यादि प्रमुख हैं,इनकी फिल्म पथेर पंचाली खास रही है जिसने 11 अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीते इसमें 1956 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में मिला बेस्ट ह्यूमन डॉक्यूमेंट अवार्ड भी शामिल है,इन्हें 36 भारतीय राष्ट्रीय फिल्म अवार्ड,गोल्डन लायन अवॉर्ड, गोल्डन बियर अवार्ड,और 2 सिल्वर बियर अवार्ड भी मिला है,भारत सरकार ने 1992 में भारत रत्न से भी सम्मानित किया है।सत्यजीत रे कि जन्मशती अवसर पर फिल्म समारोह निदेशालय एक स्पेशल रेट्रोस्पेक्टिव(एक पूर्वव्यापी प्रदर्शनी) के द्वारा इन्हे श्रद्धांजलि प्रस्तुत करेगा।

6-67 वे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा रजनीकांत को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार
प्रमुख तथ्य-1: 67वें राष्ट्रीय फिल्म अवार्डआयोजन में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने 51वें दादा साहब फाल्के पुरस्कार रजनीकांत को दिया।
2:मनोज बाजपेई को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया उनकी फिल्म भोसले के लिए वही धनुष को उनकी फिल्म असुरन(तमिल) के लिए दिया गया,जबकि कंगना राणावत को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार उनकी फिल्म मणिकर्णिका और पंगा के लिए दिया गया।
3:सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का किताब प्रियदर्शन की मलयालम काल की महाकाव्य मराक्कर को दिया गया,जबकि फिल्म छिछोरे को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का
पुरस्कार दिया गया।
4:67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा मार्च 2021 में ही की गई थी परंतु कोविड-19 महामारी के कारण इसे स्थगित किया गया था।
एक नज़र में पुरस्कार-सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म: मराक्कर अरेबिकदलिंते सिंघम (मलयालम)
बेस्ट डायरेक्शन :बहत्तर हूरें
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता:मनोज बाजपेयी और धनुष
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: विजया सेतुपति, सुपर डीलक्स,
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री:कंगना रनौत मणिकर्णिका, पंगा
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री:पल्लवी जोशी,द ताशकंद फाइल्स,
सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म: कस्तूरी (हिंदी)
निर्देशक की सर्वश्रेष्ठ पहली फिल्म के लिए इंदिरा गांधी पुरस्कार:हेलेन (मलयालम)
मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म:महर्षि (तेलुगु)
सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार:नागा विशाल फिल्म केडी(तमिल)
सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरुष:बी प्राक फिल्म केसरी, गीत तेरी मिट्टी के लिए,हिंदी
सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका महिला:सवानी रवींद्र फिल्म बार्डो,गीत रान पेटला के लिए,मराठी
सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन:डी इम्मान को फिल्म विस्वासम के लिए
सर्वश्रेष्ठ गीतकार:प्रभा वर्मा फिल्म कोलम्बी(मलयालम) के लिए
सर्वश्रेष्ठ कोरिओग्राफर:राजू सुंदरम फिल्म महर्षि(तेलुगु) के लिए

7-उत्तर प्रदेश में पाया गया जीका वायरस का मामला
प्रमुख तथ्य-1:22 अक्टूबर को जाँच के तहत कानपुर में एक 57 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव पाया गया है।
2:इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक उच्च स्तरीय वहु विषयक टीम भेजी है जो राज्य स्वास्थ्य कर्मियों को इसे रोकने में मदद करेगी।
3:टीम जमीनी स्तर पर हालत का जायजा लेगी,आंकलन करेगी तथा प्रबंधन के लिए आवश्यकता अनुसार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की कार्ययोजना को लागू भी करेगी।

8-ग्रीन हाउस गैस में 50% की कमी करेगा IOC 

प्रमुख तथ्य-1:अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति यानी IOC ने 2030 तक अपने प्रत्यक्ष याअप्रत्यक्ष ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में 50% की कटौती करने की घोषणा की है।
2:IOC द्वारा यह घोषणा ग्रीस में हो रही एसोसिएशन ऑफ नेशनल ओलंपिक कमेटी यानी IOC की जनरल असेंबली के दौरान की गई है।
3:इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए IOC ने 2024 तक 30% कटौती का एक मध्यवर्ती लक्ष्य भी निर्धारित किया है।
4:पहले IOC ने जलवायु परिवर्तन पर पेरिस समझौते के अनुरूप समान समय अवधि में अपने उत्सर्जन में 45% की कमी का लक्ष्य निर्धारित किया था।
5:अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संगठन है-यह ओलंपिक के लिए सर्वोच्च संस्था है जिसकी स्थापना 23 जून 1894 में की गई थी,इसका मुख्यालय लूसाने (Lausanne) स्वीटजरलैंड में है,और इसके वर्तमान अध्यक्ष थॉमस बाक है।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *