Tue. Feb 17th, 2026
शेयर करें

Defexpo-2022
डिफेंस एक्सपो 2022 में हाइब्रिड सेमिनारों का आयोजन

सन्दर्भ-डिफेंस एक्सपो 2022 के दौरान अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए हाइब्रिड (ऑनलाइन एवं ऑफलाइन) सेमिनारों का आयोजन किया जाएगा।
प्रमुख तथ्य-:रक्षा मंत्रालय 10 से 14 मार्च 2022 तक गुजरात के गांधीनगर में प्रतिष्ठित द्विवार्षिक रक्षा प्रदर्शनी के 12वें संस्करण डेफएक्सपो(Defexpo) 2022 की मेजबानी कर रहा है।
:यह विशाल अंतर्राष्ट्रीय रक्षा प्रदर्शनी थल,वायु और नौसेना,देश के आंतरिक हिस्सों की सुरक्षा एवं इलेक्ट्रॉनिक रक्षा प्रणालियों पर केंद्रित है।
:”मेक इन इंडिया” और “आत्मनिर्भर भारत” की नीतिगत पहल के द्वारा भारत में रक्षा विनिर्माण के वैश्विक केंद्र के रूप में उभरने की जबरदस्त क्षमता है।
:इस डेफ एक्सपो सेमिनार को हाइब्रिड प्रारूप में आयोजित किए जाएंगे,जिससे वक्ताओं के साथ-साथ दर्शक भी विभिन्न सेमिनारों में वर्चुअल माध्यम से हिस्सा ले सकेंगे।
:प्रमुख उद्योग मंचों,अंतरराष्ट्रीय फोरम,थिंक टैंकों,मीडिया हाउसों,भारतीय उद्योग,डीआरडीओ,नागरिक उड्डयन मंत्रालय,राज्य सरकारों आदि के द्वारा दुनिया भर में प्रसारित होने वाले सेमिनारों का आयोजन किया जाएगा।
:ये सम्मेलन निर्यात,भारत में नागरिक उड्डयन के भविष्य,अनुसंधान एवं विकास,संघर्षों की संभावनाएं,एयरो इंजन और एमआरओ,निवेश के अवसरों पर राज्य सरकारों द्वारा आउटरीच कार्यक्रमों आदि पर आधारित हैं।
:इन कार्यक्रमों में वक्ताओं के रूप में रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्रों के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है।
विस्तृत विवरण के लिए क्लिक करें- डिफेंस एक्सपो 2022


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *