Fri. Mar 29th, 2024
डिजिटल इंडिया पुरस्कार 2022डिजिटल इंडिया पुरस्कार 2022 Photo@PIB
शेयर करें

सन्दर्भ:

: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज 07 जनवरी 2023 को डिजिटल इंडिया पुरस्कार 2022 (DIA 2022) प्रदान करेंगी।

DIA 2022 का उद्देश्य है:

: यह न केवल सरकारी संस्थाओं को बल्कि स्टार्ट-अप और जमीनी स्तर पर डिजिटल पहलों को प्रेरित और प्रोत्साहित करना है ताकि डिजिटल इंडिया विजन को पूरा किया जा सके।

डिजिटल इंडिया पुरस्कार 2022 से जुड़े प्रमुख तथ्य:

: डिजिटल इंडिया पुरस्कार (DIA) सरकारी संस्थाओं द्वारा सभी स्तरों पर नवाचार डिजिटल पहलों को प्रोत्साहित और सम्मानित करता हैं।
: सरकार ने भारत को डिजिटल रूप से सशक्त समाज और ज्ञान अर्थव्यवस्था में परिवर्तित करने के लिए डिजिटल इंडिया कार्यक्रम की कल्पना की है।
: डिजिटल इंडिया पुरस्कार भारतीय राष्ट्रीय पोर्टल (https://india.gov.in) के तत्वावधान में स्थापित किए गए हैं, जो भारत सरकार की संस्थाओं द्वारा सभी स्तरों पर प्रदान की जा रही जानकारी और सेवाओं तक एकल-खिड़की पहुंच प्रदान करते हैं।
: इस राष्ट्रीय पोर्टल को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी), इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई), भारत सरकार द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है और रखरखाव किया जा रहा है।

कौन करता है आवेदन:

: केंद्र सरकार के मंत्रालय/विभाग/कार्यालय/संगठन, राज्य सरकार के विभाग/कार्यालय/संगठन, जिला प्रशासन और विदेशों में भारतीय मिशन पुरस्कार के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।

कैसे किया जाता है चयन:

: डिजिटल इंडिया पुरस्कारों की चयन प्रक्रिया में गृह मंत्रालय में पुरस्कार महानिदेशक द्वारा प्रबंधित राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (https://awards.gov.in) के माध्यम से सरकारी संस्थाओं द्वारा डिजिटल पहलों का नामांकन करना शामिल है।
: नामांकन प्रोसेसिंग भागीदार, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली द्वारा प्रविष्टियों की रैंकिंग की जाती है।
: विजेताओं का चयन इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव की अध्यक्षता में गठित जूरी जिसमे सरकार, उद्योग और शिक्षा जगत का प्रतिनिधित्व होता है के द्वारा किया जाता है।

पुरस्कारों के 7वें संस्करण की घोषणा निम्नलिखित सात श्रेणियों के तहत की गई:

: इस सात श्रेणियों में 3 तरह के पुरस्कार प्लैटिनम, स्वर्ण, और रजत प्रदान किए जाते है।
1- जमीनी स्तर पर डिजिटल पहल
2- नागरिकों का डिजिटल सशक्तिकरण
3- स्टार्टअप्स के सहयोग से डिजिटल पहल
4- ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए डिजिटल पहल
5-सार्वजनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म- केंद्रीय मंत्रालय, विभाग और राज्य
6- सामाजिक आर्थिक विकास के लिए डेटा साझा करना और उसका उपयोग
7- GIGW और पहुंच दिशानिर्देशों का अनुपालन करने वाली सर्वश्रेष्ठ वेब और मोबाइल पहल


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *