
सन्दर्भ- हाल ही में इकोनॉमिक इंटेलिजेंस यूनिट(EIU) ने कॉस्ट ऑफ़ लिविंग इंडेक्स 2021 जारी किया है,जिसमे दुनिया के सबसे महंगे शहरों को सूचीबद्ध किया गया है।
शहरों के महंगा होने के कारण-सबसे प्रमुख कारणों में मुद्रास्फीति को बताया गया जो प्रतिवर्ष 3.5% से बढ़ी है,और पिछले पांच वर्षो में सबसे उच्च स्तर पर रही है। इसके साथ ही कोविड के कारण भी आपूर्ति श्रृंखला बाधित हुई और वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों में काफी वृद्धि हुई।
प्रमुख तथ्य-कुल 173 शहरों को सूचीबद्ध किया गया है जिसमे 40 मूलरूप से नए है।
:सबसे महंगे शहर के रूप में पहले स्थान पर इज़रायल का तेलअबीब है।कारण था अमेरिकी डॉलर के मुकाबले शेकेल की कीमतों में मजबूती साथ किराना और परिवहन कीमतों में वृद्धि।
:दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से पेरिस(फ्रांस),और सिंगापूर है,पूर्व में पेरिस प्रथम स्थान पर था।
:चौथे और पांचवे स्थान पर क्रमशः ज्यूरिख और हांगकांग है।
:छठे स्थान पर न्यूयार्क,सातवे स्थान-जिनेवा,आठवाँ-कोपेनहेगन,नौवां-लॉस एंजिल्स और दशवें स्थान पर ओसाका रहे।
:सीरिया का दमिश्क शहर सबसे निचले पायदान पर रहा अर्थात सबसे सस्ता शहर है।सीरिया का युद्धग्रस्त होन से अर्थव्यवस्था पर अत्यधिक दबाव है।
:कराकस(वेनेजुएला) और ब्यूनसआयर्स(अर्जेंटीना) में भी उच्च मुद्रास्फीति है।
:इसके अलावा तेहरान भी अपने पूर्व की रैंकिंग 79वें से 29वें स्थान पर पहुंच गया है,जिसका प्रमुख कारण था अमेरिकी प्रतिबन्ध जिससे कीमतों में काफी वृद्धि हुई।
:रोम की रैंकिंग उच्च रही यह 32वें स्थान से सीधे 48वें रैंक पर पहुंच गया।
:देखा जाय तो विकसित और एशियाई शहर ही रैंकिंग में उच्च स्थानों पर रहे।
:रैकिंग के मापदंड- कॉस्ट ऑफ लिविंग इंडेक्स रोजमर्रा के 200 से अधिक वस्तुओं एवं सेवाओं की तुलना के आधार पर विश्व के 173 शहरों के लिविंग कॉस्ट को ट्रैक करता है और न्यूयोर्क में वस्तुओं और सेवाओं के कीमतों के मुकाबले बेंचमार्क किया गया है। इसे वर्ष में दो बार किया जाता है।
:भारत की स्थिति-इस सूची में भारत टॉप 20 में भी नहीं है। गुजरात के अहमदाबाद को सबसे सस्ते शहर की सूची में स्थान मिल पाया है अन्यथा भारत से अन्य किसी भी शहर को किसी भी कैटेगरी में स्थान नहीं मिल पाया है।
:इकोनॉमिक इंटेलिजेंस यूनिट(EIU)-:इसकी स्थापना 1946 में किया गया था इसका मुख्यालय-लंदन में स्थित है,तथा भारत के गुरुग्राम में भी इसका कार्यालय है।यह इकोनॉमिस्ट समूह का एक डिवीज़न है।
:इसका मुख्य कार्य रिसर्च एवं एनालिसिस करना है।