Fri. Apr 19th, 2024
शेयर करें

अभ्यास PITCH BLACK 2022
अभ्यास PITCH BLACK 2022
Photo:Twitter

सन्दर्भ:

:ऑस्ट्रेलिया के डार्विन में होने वाले अभ्यास PITCH BLACK 2022 में भाग लेने के लिए भारतीय वायुसेना का एक दल पंहुचा है।

अभ्यास PITCH BLACK 2022 के बारें में:

:इसका आयोजन 19 अगस्त 2022 से 08 सितंबर 2022 तक किया जाएगा।
:यह रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फ़ोर्स द्वारा आयोजित एक द्विवार्षिक एवं बहु-राष्ट्रीय अभ्यास है।
:यह अभ्यास लार्ज फोर्स एम्प्लॉयमेंट वारफेयर पर केंद्रित होगा।
:इस अभ्यास का पिछला संस्करण 2018 में आयोजित किया गया था।
:अभ्यास का 2020 संस्करण कोविड-19 महामारी के कारण रद्द कर दिया गया था।
:इस वर्ष के अभ्यास में विभिन्न वायु सेनाओं के 100 से अधिक विमान और 2500 सैन्यकर्मी भाग ले रहे है।
:भारतीय वायुसेना की टुकड़ी में 100 से अधिक वायु योद्धा शामिल हैं, जिन्हें चार सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू और दो सी-17 विमानों के साथ तैनात किया गया है।
:वे एक जटिल वातावरण में मल्टी-डोमेन एयर कॉम्बैट मिशन को अंजाम देंगे और भाग लेने वाली वायु सेना के साथ सर्वश्रेष्ठ परम्पराएं साझा करेंगे।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *