Fri. Mar 29th, 2024
शेयर करें

ARIIA 2021

सन्दर्भ-शिक्षा राज्य मंत्री डॉ सुभाष सरकार 29 दिसंबर 2021 को अटल रैंकिंग ऑफ़ इंस्टिट्यूशन ऑन इनोवेशन अचीवमेंट 2021 लॉन्च करेंगे।
प्रमुख तथ्य-:यह रैंकिंग शिक्षा मंत्रालय और ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन का संयुक्त प्रयास है।
:इस रैंकिंग की शुरुआत वर्ष 2018 में की गयी थी।
:यह उच्च शिक्षा संस्थानों को इन्नोवेशन,स्टार्टअप्स और उद्यमशीलता विकास के संकेतों पर रैंक प्रदान करता है।
:इस रैंकिंग को निम्न पैरामीटर्स का इस्तेमाल कर प्रदान किया जाता है-
1-पेटेंट फाइलिंग और स्वीकृति पंजीकृति,
2-पंजीकृत छात्रों और फैकल्टी स्टार्टअप की संख्या।
3-इनक्यूबेटेड स्टार्टअप द्वारा फंड जेनरेशन इत्यादि।
:इस वर्ष 1438 संस्थानों ने इसमें भाग लिया है,जबकि ARIIA 2020 में यह संख्या 674 थी।
:इस रैंकिंग को नौ विभिन्न श्रेणियों में घोषित की जाती है।
:राष्ट्रीय महत्त्व के संस्थानों में IIT मद्रास को पहला स्थान प्राप्त हुआ।
:सरकार द्वारा वित्त पोषण विश्व विद्यालय में इस्टीट्यूट ऑफ़ केमिकल टेक्नोलॉजी को प्रथम स्थान मिला,जबकि संस्थानों में कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग,पुणे को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
:प्राइवेट या स्व वित्तपोषित संस्थानों में ओडिसा के कलिंगा इस्टीट्यूट ऑफ़ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी,खोर्धा को प्रथम स्थान मिला।

ARIIA-2021


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *