Thu. Mar 28th, 2024
शेयर करें

Unmesha, ek antarrashtriya sahitya sammelan
अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव का आयोजन भारत में
Photo:Twitter

सन्दर्भ-संस्कृति मंत्रालय,भारत सरकार और साहित्य अकादमी, आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के भाग के रूप में हिमाचल प्रदेश सरकार के कला और संस्कृति विभाग के सहयोग से शिमला में उन्मेष,एक अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव (Unmesha, an International Literature Festival), का आयोजन कर रहे हैं।
प्रमुख तथ्य-इसका आयोजन 16 से 18 जून 2022 तक किया जाएगा।
:उन्मेष – अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव देश का सबसे बड़ा साहित्य महोत्सव है।
:समारोह का आयोजन शिमला के हेरिटेज बिल्डिंग,गेटी हेरिटेज कल्चरल कॉम्प्लेक्स और टाउन हॉल,रिज में किया जा रहा है।
:साहित्यिक उत्सव इन भावनाओं और वर्णनों को अपने सभी रंगों में बाहर लेकर आते हैं।
:संस्कृति मंत्रालय और साहित्य अकादमी इस महोत्सव का आयोजन कर रहे हैं।
:भारत सहित 15 देशों के 425 से ज्यादा लेखकों, कवियों,अनुवादकों,समालोचकों के 60 से ज्यादा भाषाओं और 64 कार्यक्रमों का प्रतिनिधित्व कर रहे है।
:समारोह के दौरान सभी दिन इसमें आम नागरिकों का प्रवेश नि:शुल्‍क है।
:यह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन से संबंधित लगभग 1000 पुस्तकों और बिक्री के लिए पांच भारतीय प्रकाशकों के प्रकाशनों की एक प्रदर्शनी है।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *