Sat. Jul 27th, 2024
हर घर तिरंगाहर घर तिरंगा Photo@Twitter
शेयर करें

सन्दर्भ:

: देशभक्ति की भावना और भारत की यात्रा के लिए गर्व की भावना पैदा करने के लिए, भारत सरकार ने आजादी का अमृत महोत्सव (MKAM) के तत्वावधान में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की

हर घर तिरंगा के बारें में:

: सरकार 13-15 अगस्त, 2023 के बीच हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन कर रही है।
: देश में 1.6 लाख डाकघरों के विशाल नेटवर्क का लाभ उठाने और अभियान के तहत देश के सभी डाकघरों में झंडों की बिक्री सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया है।
: यह अभियान 2022 में बेहद सफल रहा, जहां 23 करोड़ परिवारों ने अपने घरों पर भौतिक रूप से तिरंगा फहराया और छह करोड़ लोगों ने HGT वेबसाइट पर सेल्फी अपलोड की।
: डाकघरों में झंडों की बिक्री जल्द ही शुरू हो जाएगी और नागरिक अपने नजदीकी डाकघर में जाकर झंडा खरीद सकते हैं।
: राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम से नागरिकों को जोड़ने के लिए डाकघर कई जागरूकता गतिविधियां (जनभागीदारी कार्यक्रम) भी आयोजित करेगा।
: नागरिक इन गतिविधियों में भाग ले सकते हैं और न्यू इंडिया की इस महान पहल का हिस्सा बन सकते हैं।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *