Sat. Jul 27th, 2024
हंगर हॉटस्पॉटहंगर हॉटस्पॉट
शेयर करें

सन्दर्भ:

: FAO और WFP ने चेतावनी जारी की है कि 22 देशों को कवर करने वाले 18 हंगर हॉटस्पॉट (Hunger Hotspots) में गंभीर खाद्य असुरक्षा की स्थिति खराब होने की आशंका है।

क्या हैं हंगर हॉटस्पॉट?

: हंगर हॉटस्पॉट FAO और WFP जैसे संगठनों द्वारा पहचाने गए क्षेत्र या देश हैं जहां तीव्र खाद्य असुरक्षा एक गंभीर चिंता का विषय है।
: इन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोग भोजन की गंभीर कमी और बिगड़ते कारकों का सामना कर रहे हैं, जिससे शीघ्र ही जीवन-घातक स्थितियों के तीव्र होने की आशंका है।
: उदाहरण के लिए, अफगानिस्तान, नाइजीरिया, सोमालिया, दक्षिण सूडान और यमन जैसे देश उच्चतम चिंता स्तर पर हैं।
: ज्ञात हो कि यह चेतावनी गंभीर खाद्य असुरक्षा और बिगड़ते कारकों का सामना कर रहे लोगों की बड़ी संख्या पर आधारित है, जिनसे आने वाले महीनों में स्थिति और खराब होने की आशंका है।

अन्य हॉटस्पॉट है:

: हैती, साहेल (बुर्किना फासो और माली), मलावी, ग्वाटेमाला, होंडुरास और सूडान।
: पाकिस्तान, मध्य अफ़्रीकी गणराज्य, इथियोपिया, केन्या, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, सीरियाई अरब गणराज्य और म्यांमार।
: लेबनान, अल साल्वाडोर और निकारागुआ को सूची में नया जोड़ा गया है।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *