
Photo@PIB
सन्दर्भ:
Table of Contents
:37वें अंतर्राष्ट्रीय तटीय सफाई (ICC) दिवस को स्वच्छ सागर-सुरक्षित सागर अभियान 17 सितंबर, 2022 को मेगा तटीय सफाई हेतु चलाया गया जिसमे पूर्वी कमान के नौसैनिक सम्मिलित हुए।
इसका थीम/विषय है:
“स्वच्छ सागर,सुरक्षित सागर”, “स्वच्छ तट, सुरक्षित समुद्र”
इसका उद्देश्य है:
:75 दिनों में 75 समुद्र तटों को शामिल कर 7500 किलोमीटर के क्षेत्र को कवर करते हुए भारत सरकार के मेगा तटीय सफाई अभियान के अनुरूप समुद्र तटों के रखरखाव के प्रति आम जनमानस के बीच जागरुकता अभियान का सृजन करना।
इसका लक्ष्य है:
: “जिम्मेदारी से उपभोग करना, घर पर कचरे को पृथक करना और जिम्मेदारी से निपटान करना”
स्वच्छ सागर-सुरक्षित सागर अभियान:
: यह अभियान पुनीत सागर अभियान के हिस्से के आयोजित किया गया है।
: इस अभियान में नौसैनिकों के साथ NCC कैडेट्स ने भी हिस्सा लिया।
:यह अभियान येरदा, कलिंग समुद्र तटों और नौसेना इकाइयों के परिसर के भीतर सभी जलमार्गों पर समुद्र तट की सफाई हेतु चलाया गया।
:ईएनसी विशेष रूप से महासागरों के संरक्षण की दिशा में विभिन्न पर्यावरणीय पहल करके सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
:यह अभियान 03 जुलाई, 2022 को आरंभ हुआ और 17 सितंबर, 2022 को इसका समापन हो गया।