Sat. Jul 27th, 2024
सेमीकॉन इंडिया 2023सेमीकॉन इंडिया 2023 Photo@PIB
शेयर करें

सन्दर्भ:

: प्रधानमंत्री ने गुजरात के गांधीनगर में सेमीकॉन इंडिया 2023 का उद्घाटन किया।

सम्मेलन का विषय/थीम है:

: ‘भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्‍टम को को बढ़ावा देना’

इसका उद्देश्य है:

: उद्योग, शिक्षा और अनुसंधान संस्थानों की वैश्विक हस्तियों को एक साथ लाना।

सेमीकॉन इंडिया 2023 के बारें में:

: भारत को सेमीकंडक्टर डिजाइन, विनिर्माण और प्रौद्योगिकी विकास के क्षेत्र में एक वैश्विक केंद्र बनाने की परिकल्पना किया गया है।
: ताकि भारत सेमीकंडक्टर उत्पादन में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा सके।
: भारत एशिया में सेमीकंडक्टर का अगला शक्ति-भंडार होगा।
: AMD अगले 5 वर्षों में लगभग 400 मिलियन डॉलर का निवेश करेगा, तथा अपनी अनुसंधान एवं विकास क्षमताओं को बढ़ाएगा।
: फॉक्सकॉन के अध्यक्ष श्री यंग लियू ने आश्वासन दिया कि ताइवान, सेमीकंडक्टर उद्योग में भारत का सबसे भरोसेमंद और विश्वसनीय भागीदार होगा।
: ज्ञात हो कि हाल ही में राष्ट्रीय क्वांटम मिशन को मंजूरी दी गई।
: इसके अलावा, नेशनल रिसर्च फाउंडेशन बिल भी संसद में पेश किया जाने वाला है।
: सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम बनाने के लिए इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम को नया रूप दिया जा रहा है।
: भारत में 300 से अधिक ऐसे प्रमुख कॉलेजों की पहचान की गई है जहां सेमीकंडक्टर पर पाठ्यक्रम उपलब्ध होंगे।
: सेमीकॉन इंडिया प्रोग्राम के तहत अब प्रौद्योगिकी फर्मों को भारत में सेमीकंडक्टर विनिर्माण सुविधाएं स्थापित करने के लिए 50% वित्तीय सहायता दी जाएगी।
: भारत को सेमीकंडक्टर विनिर्माण केंद्र बनाने के पीछे भी G20 थीम ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ की भावना काम कर रही है।
: ऐसे में, लोकतंत्र, जनसांख्यिकी और लाभांश, भारत में व्‍यापार को बढ़ाकर दोगुना से तीन गुना कर देंगे
: दुनिया को एक विश्वसनीय आपूर्ति श्रृंखला की आवश्यकता है, विश्‍व के सबसे बड़े लोकतंत्र से अधिक भरोसेमंद भागीदार कौन हो सकता है।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *