Sat. Jul 27th, 2024
सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यानसुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान
शेयर करें

सन्दर्भ:

: वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, गुरुग्राम के फर्रुखनगर स्थित सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान (Sultanpur National Park) में इस मौसम में प्रवासी पक्षियों की संख्या में 20-30 % की कमी दर्ज की गई है।

सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान के बारे में:

: सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान, जिसे पहले सुल्तानपुर पक्षी अभयारण्य के नाम से जाना जाता था, हरियाणा के गुड़गांव जिले में स्थित है।
: इसमें मुख्यतः आर्द्रभूमियाँ शामिल हैं।
: यह राष्ट्रीय उद्यान प्रवासी और निवासी पक्षियों सहित जलीय पक्षियों का एक प्रमुख निवास स्थान है।
: इसे 2021 में रामसर साइट, अंतर्राष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमि के रूप में अधिसूचित किया गया था।
: यहाँ पायी जाने वाली वनस्पतियां- उष्णकटिबंधीय और शुष्क पर्णपाती, इसमें मौसमी जलीय वनस्पति भी शामिल है और यह कृत्रिम द्वीपों से युक्त है, पार्क में खुले घास के मैदान भी शामिल हैं।
: ये वनस्पतियां है- घास, ढोक, खैर, तेंदू, बेर, जामुन, बरगद का पेड़ और नीम आदि।
: प्रमुख जीव-जंतु है- यह जलपक्षियों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण शीतकालीन आश्रय स्थल है।
: क्षेत्र में पाए जाने वाले पक्षियों की कुछ निवासी और प्रवासी प्रजातियाँ हैं कॉमन हूपो, पर्पल सनबर्ड, ब्लैक फ्रेंकोलिन, लिटिल कॉर्मोरेंट, इंडियन कॉर्मोरेंट, साइबेरियन क्रेन, ग्रेटर फ्लेमिंगो, कॉमन टील, कॉमन ग्रीनशैंक, रफ, आदि।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *