Sat. Jul 27th, 2024
सामरिक तैयारी अभ्यास ट्रोपेक्स- 23सामरिक तैयारी अभ्यास ट्रोपेक्स- 23 Photo@Twitter
शेयर करें

सन्दर्भ:

: भारतीय नौसेना के प्रमुख समुद्री अभ्यास ट्रोपेक्स- 2023 का आयोजन हिंद महासागर क्षेत्र में किया जा रहा है।

अभ्यास ट्रोपेक्स- 23 के बारें में:

: यह भारतीय नौसेना का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास है।
: ट्रोपेक्स- 23, जनवरी से लेकर 23 मार्च तक की तीन महीने की अवधि के दौरान आयोजित किया जा रहा है।
: संचालन स्तर का यह अभ्यास द्विवार्षिक रूप से आयोजित किया जाता है।
: इसमें न सिर्फ भारतीय नौसेना की सभी इकाइयों बल्कि भारतीय थल सेना, भारतीय वायु सेना और तटरक्षक बल से जुड़ी परिसंपत्तियों की भी भागीदारी होती है।
: यह अभ्यास हथियारों से प्रत्यक्ष फायरिंग सहित युद्ध संचालन के विभिन्न पहलुओं को शामिल करते हुए विभिन्न चरणों में बंदरगाह और समुद्र दोनों में आयोजित किया जा रहा है।
: यह अभ्यास बहु-खतरे वाले वातावरण में काम करने के लिए भारतीय नौसेना के संयुक्त बेड़े के लड़ाकू तैयारी का परीक्षण करने का अवसर प्रदान करता है।
: यह समुद्री अभ्यास भारतीय थल सेना, भारतीय वायु सेना और तटरक्षक बल के साथ संचालन स्तर के आदान-प्रदान की सुविधा भी देता है, जोकि एक जटिल वातावरण में अंतर – संचालनात्मकता और संयुक्त अभियान को और मजबूती प्रदान करेगा।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *