Sat. Jul 27th, 2024
सागर कवच 02-23सागर कवच 02-23 Photo@PIB
शेयर करें

सन्दर्भ:

: भारतीय नौसेना ने आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में सभी समुद्री सुरक्षा एजेंसियों को शामिल करते हुए दो दिवसीय व्यापक तटीय सुरक्षा अभ्यास- सागर कवच 02-23 का आयोजन किया

इस अभ्यास का उद्देश्य है:

: समुद्र के खतरे से निपटने के दौरान तटीय सुरक्षा तंत्र की प्रभावशीलता और सुदृढ स्थिति का आकलन करना।

सागर कवच 02-23 से जुड़े प्रमुख तथ्य:

: यह अभ्यास 11 और 12 अक्टूबर, 2023 को आयोजित किया गया।
: अभ्यास में भारतीय नौसेना, तटरक्षक बल, राज्य और केन्द्र शासित प्रशासन, समुद्री पुलिस, मत्स्य पालन, सीमा शुल्क, खुफिया एजेंसियों, लाइट हाउस, बंदरगाह वन आदि के लगभग 2500 कर्मी शामिल थे।
: क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने के लिए तटरक्षक बल और अन्य तटीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ भारतीय नौसेना के जहाजों को तैनात किया गया था।
: इस अभ्यास की विशाखापत्तनम के संयुक्त संचालन केंद्र (पूर्व) में सूक्ष्म निगरानी की गई।
: यह संचालन के क्षेत्र में सभी तटीय सुरक्षा अभियानों और अभ्यासों के लिए नोडल केंद्र है।
: इस अभ्यास में सभी तटीय सुरक्षा हितधारकों के बीच घनिष्ठ समन्वय और तालमेल देखा गया।
: अभ्यास से प्राप्त परिणामों का उपयोग तटीय सुरक्षा को सुदृढ बनाने के लिए किया जाएगा।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *