Sun. Oct 1st, 2023
AIME-2023
शेयर करें

सन्दर्भ:

: आसियान भारत समुद्री अभ्यास (AIME-2023) का आयोजन।

AIME-2023 के बारें में:

: भारतीय नौसेना के जहाज INS सतपुड़ा और INS दिल्ली, 1 मई 2023 को सिंगापुर में पहुंच गए हैं।
: ये नौसेना जहाज 2 से 8 मई 2023 के बीच होने वाले पहले आसियान भारत समुद्री अभ्यास (AIME-2023) में भाग लेंगे
: अभ्यास का ‘हार्बर फेज’ 2 से 4 मई 2023 तक चांगी नौसेना बेस में और ‘सी फेज’ दक्षिण चीन सागर में 7 से 8 मई 2023 को आयोजित किया जाएगा।
: AIME-2023 भारतीय नौसेना और आसियान नौसेनाओं को एक साथ मिलकर काम करने और समुद्री क्षेत्र में निर्बाध संचालन करने का अवसर प्रदान करेगा।
: ज्ञात हो कि INS दिल्ली, भारत का पहला स्वदेश निर्मित गाइडेड मिसाइल विध्वंसक और INS सतपुड़ा, एक स्वदेश निर्मित गाइडेड मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट, विशाखापत्तनम में स्थित भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े का एक हिस्सा हैं।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *