Sat. Jul 27th, 2024
समुद्र लक्ष्मणसमुद्र लक्ष्मण
शेयर करें

सन्दर्भ:

: समुद्री अभ्यास समुद्र लक्ष्मण (SAMUDRA LAKSAMANA) 28 फरवरी से 2 मार्च 2024 तक विशाखापट्टनम में आयोजित किया जा रहा है।

इस अभ्यास का उद्देश्य है:

: भारतीय और रॉयल मलेशियाई नौसेना के बीच संबंधों को सशक्त करना तथा आपसी सामंजस्य को बढ़ाना।

समुद्री अभ्यास समुद्र लक्ष्मण के बारें में:

: इस अभ्यास का यह तीसरा संस्करण है।
: इसमें भारतीय नौसेना का जहाज किल्टन और रॉयल मलेशियाई जहाज केडी लकीर भाग ले रहे हैं।
: इसके तहत समुद्र में परिचालन प्रक्रिया से संबंधित चरण के बाद पेशेवर स्तर पर विचार-विमर्श होगा।
: इन दोनों जहाजों के चालक दल बंदरगाह पर विभिन्न कार्य-प्रणालियों से संबंधित बातचीत, आपसी हित के मुद्दों पर विषय विशेषज्ञ आदान-प्रदान, खेल कार्यक्रम और अन्य तरह के संवाद करेंगे।
: इस तरह से मेलजोल बढ़ाने का उद्देश्य ज्ञान के आधार को बढ़ाना, सर्वोत्तम कार्य-प्रणालियों को साझा करना तथा समुद्र संबंधी दृष्टिकोणों पर आपसी सहयोग को और आगे बढ़ाना है।
: समुद्री चरण के दौरान, दोनों टुकड़ियां संयुक्त रूप से समुद्र में विभिन्न नौसैन्य अभियानों का संचालन करते हुए अपने कौशल को निखारेंगी।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *