
सन्दर्भ-केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने सघन मिशन इंद्रधनुष 4.0 को 7 फ़रवरी 2022 को लांच किया,साथ इसके परिचालन के दिशा निर्देश और शहरी टीकाकरण पर महिला आरोग्य समिति के लिए एक पुस्तिका भी लांच की गई।
उद्देश्य है-दो वर्ष तक के बच्चे और गर्भवती महिलाओं के लिए पूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित करना।
प्रमुख तथ्य-:यह मिशन टीकाकरण कवरेज के लिए प्रेरणादाई होगा।
:इस मिशन को तीन चरणों में पूरा किया जाएगा।
:इसे देश के 33 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 416 जिलों में लागू किया जाएगा।
:प्रत्येक राउंड को सात दिनों के लिए आयोजित किया जाएगा जिसमे रविवार और सार्जनिक अवकाश भी शामिल होंगे।
:नवीनतम राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 रिपोर्ट और स्वास्थ्य प्रबंधन सूचना प्रणाली(HMIS) के आंकड़ों के अनुसार टीकाकरण कवरेज के आधार पर इन जिलों की पहचान की गई।
मिशन इंद्रधनुष के बारे में- :इसे भारत सरकार ने 2004 में लांच किया था।
:अब तक इसे 701 जिलों में 10 चरणों के तहत लागू किया गया है।
:अप्रैल 2021 तक मिशन इंद्रधनुष के विभिन्न चरणों के दौरान कुल 3,86 करोड़ बच्चों और 96.8 लाख गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जा चूका है।
:ज्ञात हो कि टीकाकरण,रोकथाम योग्य रोगो के लिए मृत्यु दर को रोकने के लिए एक सबसे शक्तिशाली सार्वजनिक स्वास्थ्य दखल है।