Sat. Jul 27th, 2024
वीर गार्जियन-2023वीर गार्जियन-2023 Photo@PIB
शेयर करें

सन्दर्भ:

: भारत और जापान के बीच वायु रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने हेतु संयुक्त वायु अभ्यास ‘वीर गार्जियन-2023’ का आयोजन करेंगे।

‘वीर गार्जियन-2023’ के बारें में:

: यह संयुक्त अभ्यास जापान के हयाकुरी एयर बेस में 12 से जनवरी 2023 से 26 जनवरी 2023 के बीच आयोजित होगी।
: इस अभ्यास में भारतीय वायु सेना और जापान एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स (जेएएसडीएफ) भाग ले रहे हैं।
: संयुक्त अभ्यास में भारतीय दल में चार सुखोई-30 एमकेआई, दो सी-17 और एक आईएल-78 विमान, जबकि जापान की ओर से चार एफ-2 और चार एफ-15 विमान भाग लेंगे।
: 8 सितंबर 2022 को जापान की राजधानी टोक्यो में आयोजित दूसरी विदेश और रक्षा मंत्रिस्तरीय 2+2 बैठक के दौरान, भारत व जापान आपसी द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को बढ़ाने तथा अधिक सैन्य अभ्यासों में शामिल होने पर सहमत हुए थे।
: इसी के तहत यह पहला संयुक्त लड़ाकू जेट अभ्यास भी शामिल है।
: वीर गार्जियन-2023 अभ्यास दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को विस्तार देने तथा रक्षा सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
: प्रारंभिक अभ्यास में दोनों वायु सेनाओं के बीच विभिन्न हवाई युद्ध अभ्यास आयोजित होंगे।
: दोनों वायु सेनाएं एक जटिल वातावरण में बहु-डोमेन हवाई युद्ध मिशन में शामिल होंगी और इस दौरान सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों का आदान-प्रदान भी करेंगी।
: संयुक्त अभ्यास ‘वीर गार्जियन’ दोस्ती के लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को सशक्त करेगा और दोनों वायु सेनाओं के बीच रक्षा सहयोग के क्षेत्र बढ़ाएगा।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *