Sat. Jul 27th, 2024
संयुक्त युद्ध अभ्यास वज्र प्रहार 2023संयुक्त युद्ध अभ्यास वज्र प्रहार 2023
शेयर करें

सन्दर्भ:

: भारत-अमरीका संयुक्त विशेष सशस्त्र बल अभ्यास “वज्र प्रहार 2023” (VAJRA PRAHAR 2023) का 14वां संस्करण 21 नवंबर 2023 को उमरोई के संयुक्त प्रशिक्षण स्थल में प्रारंभ हुआ।

इसका उद्देश्य है:

: संयुक्त कार्यक्रम योजना और परिचालन रणनीति जैसे क्षेत्रों में सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों तथा उत्कृष्ट अनुभवों को साझा करना।

वज्र प्रहार 2023:

: 14वां संस्करण 21 नवंबर से 11 दिसंबर 2023 तक उमरोई छावनी मेघालय में संचालित किया जा रहा है।
: वज्र प्रहार युद्ध अभ्यास भारतीय सेना और अमरीका की सेना की विशेष टुकड़ियों के बीच आयोजित होने वाला एक संयुक्त अभ्यास है।
: वर्ष 2010 में इस युद्धाभ्यास के पहले संस्करण का आयोजन भारत में किया गया था।
: भारत-अमरीका संयुक्त विशेष सशस्त्र बल अभ्यास का 13वां संस्करण बकलोह (हिमाचल प्रदेश) के विशेष बल प्रशिक्षण केंद्र (SFTS) में आयोजित किया गया था।
: इस अभ्यास के तहत अगले तीन सप्ताह के दौरान, दोनों सैन्य टुकड़ियां संयुक्त रूप से पहाड़ी इलाकों में पारंपरिक एवं अपरंपरागत परिदृश्यों में विशेष कार्रवाई, आतंकवाद विरोधी गतिविधियों तथा हवाई अभियानों की एक श्रृंखला में योजना अनुसार भाग लेंगी और अभ्यास करेंगी।
: वज्र प्रहार अभ्यास दोनों देशों की विशेष सैन्य टुकड़ियों के बीच विचारों के आदान-प्रदान करने और सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों को साझा करने के लिए एक तंत्र के रूप में विकसित हुआ है।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *