Tue. Oct 3rd, 2023
एक्स खान क्वेस्ट 2023
शेयर करें

सन्दर्भ:

: भारतीय सैन्य दल ने मंगोलिया में बहुराष्ट्रीय संयुक्त अभ्यास “एक्स खान क्वेस्ट 2023” (EX KHAAN QUEST 2023) में भाग लिया

इस अभ्यास का उद्देश्य है:

: भाग लेने वाले देशों की अंतर-क्षमता को बढ़ाना, अनुभव साझा करना और संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान (UNPKO) के लिए वर्दीधारी कर्मियों को प्रशिक्षित करना।

एक्स खान क्वेस्ट 2023 के बारें में:

: “एक्स खान क्वेस्ट 2023” 19 जून 2023 से मंगोलिया में शुरू हो गया है, जो 14- दिन तक चलेगा
: 20 से अधिक देशों के सैन्य दलों और पर्यवेक्षकों की भागीदारी वाली बहुराष्ट्रीय शांति स्थापना संयुक्त अभ्यास है।
: इस सैन्य अभ्यास को मंगोलियाई सशस्त्र बल (MAF) और यूनाइटेड स्टेट्स आर्मी पैसिफिक कमांड (USARPAC) द्वारा सह-प्रायोजित किया है।
: भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व गढ़वाल राइफल्स की एक टुकड़ी कर रही है।
: इस अभ्यास में कमांड पोस्ट एक्सरसाइज (CPX), फील्ड ट्रेनिंग एक्सरसाइज (FTX), मुकाबला चर्चा, व्याख्यान और प्रदर्शन शामिल हैं।

इस अभ्यास का महत्व:

: यह अभ्यास भविष्य के संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों के लिए प्रतिभागियों को तैयार करेगा, शांति संचालन क्षमताओं को विकसित करेगा और सैन्य तैयारी को बढ़ाएगा।
: इसके अतिरिक्त यह सैन्य अभ्यास भारतीय सेना और भाग लेने वाले देशों के बीच, विशेष रूप से मंगोलियाई सशस्त्र बलों के बीच, रक्षा सहयोग के स्तर को बढ़ाएगा जो आगे जा कर दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाएगा।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *