Sat. Jul 27th, 2024
संकल्प सप्ताहसंकल्प सप्ताह Photo@X
शेयर करें

सन्दर्भ:

: आकांक्षी ब्लॉकों पर सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रम “संकल्प सप्ताह” (Sankalp Saptaah) का शुभांरभ।

इसका उद्देश्य है:

: नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए ब्लॉक स्तर पर शासन में सुधार करना।

“संकल्प सप्ताह” के बारें में:

: प्रधान मंत्री ने 7 जनवरी, 2023 को राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम शुरू किया
: प्रधानमंत्री ने आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम पोर्टल का शुभारंभ किया।
: इसे देश के 329 जिलों के 500 आकांक्षी ब्लॉकों में लागू किया जा रहा है।
: स्वतंत्र भारत के शीर्ष 10 कार्यक्रमों की किसी भी सूची में आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम का नाम सुनहरे अक्षरों में शामिल होगा।
: 112आकांक्षी जिले अब प्रेरक जिले बन गए हैं।
: यह कार्यक्रम टीम भारत की सफलता और सबका प्रयास की भावना का प्रतीक है।
: संसाधनों का अधिकतम उपयोग एवं अभिसरण, विकास का आधार हैं।
: संसाधनों का वितरण आवश्यकता वाले क्षेत्रों पर विशेष ध्यान के साथ समान रुप से होना चाहिए।
: आकांक्षी जिला कार्यक्रम के 5 वर्ष पूरे हुआ।
: जब 100 चिन्हित ब्लॉक देश के औसत से ऊपर चले जाएंगे तो विकास के सभी मानक बदल जाएंगे।
: संकल्प सप्ताह’ आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम (ABP) के प्रभावी कार्यान्वयन से जुड़ा है।
: सभी 500 आकांक्षी ब्लॉकों में 3 अक्टूबर से 9 अक्टूबर 2023 तक ‘संकल्प सप्ताह’ मनाया जाएगा।
: ‘संकल्प सप्ताह’ में प्रत्येक दिन एक विशिष्ट विकास विषय को समर्पित किया गया है, जिन पर सभी आकांक्षी ब्लॉक काम करेंगे।
: उद्घाटन कार्यक्रम में भारत मंडपम में देश भर से लगभग 3,000 पंचायत और ब्लॉक-स्तरीय जन प्रतिनिधि और पदाधिकारी भाग लेंगे।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *