सन्दर्भ:
: भारतीय पशु चिकित्सा परिषद के सहयोग से पशुपालन और डेयरी विभाग ने आजादी का अमृत महोत्सव के एक भाग के रूप में विश्व पशु चिकित्सा दिवस- 2023 का आयोजन किया।
इसका उद्देश्य है:
: पशुओं और पारिस्थितिकी में पशु चिकित्सकों की भूमिकाओं को मान्यता प्रदान करना और उसका उत्सव मनाना।
विश्व पशु चिकित्सा दिवस- 2023 का विषय है:
: “पशु चिकित्सा व्यवसाय में विविधता, समानता और समावेशिता को बढ़ावा देना”
विश्व पशु चिकित्सा दिवस- 2023 के बारें में:
: इसका आयोजन 29 अप्रैल, 2023 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में किया गया।
: पशु और मानव स्वास्थ्य और पारिस्थितिकी में पशु चिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मानित करने और उसे स्वीकारने पर आधारित था।
: सरकार का उद्देश्य पशुपालन को अधिक कुशल और दीर्घकालिक बनाना है।
: इस क्षेत्र में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाओं को संशोधित और पुनर्गठित किया गया है।
: इस अवसर पर पशु चिकित्सा परिषद का पोर्टल, MSVPR, 2023 का मसौदा और उत्कृष्ट पशु चिकित्सकों की सूची जारी की गई।
: इस कार्यक्रम में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से लगभग 1500 पशु चिकित्सा अधिकारियों ने भाग लिया, साथ ही 75 पशु चिकित्सकों को उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।