Sat. Jul 27th, 2024
विश्व पर्यावास दिवस 2022विश्व पर्यावास दिवस 2022 Photo@PIB
शेयर करें

सन्दर्भ:

: आवास और शहरी कार्य मंत्रालय (MOHUA) ने आज 03 अक्टूबर 2022 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में विश्व पर्यावास दिवस 2022 (World Habitat Day 2022) मनाया।

इस दिवस का उद्देश्य है:

: दुनिया को यह याद दिलाना है कि हम सभी के पास अपने शहरों और कस्बों के भविष्य को आकार देने की शक्ति और जिम्मेदारी है।

इसका विषय/थीम है:

: ‘माइंड द गैप’ लीव नो वन बिहाइंड एंड नो प्लेस बिहाइंड’

विश्व पर्यावास दिवस 2022 के बारें में:

: राष्ट्रीय और स्थानीय सरकारों को सतत विकास लक्ष्यों (SDG) को प्राप्त करने के प्रेरित करेगा।
: भारत में यह उपलब्धि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के रूप में सामने आई है।
: विश्व पर्यावास दिवस 2022 का विषय ‘अंत्योदय से सर्वोदय’ भी गांधीवादी दर्शन के साथ गहराई से संबंधित है।
: यह समावेशी और समान विकास के प्रति सरकार के संकल्प को इसके प्रमुख शहरी अभियानों और पहलों में प्रदर्शित किया गया है।
: भारत सतत विकास लक्ष्यों की केंद्रीय प्रतिज्ञा, यानी वर्ष 2030 तक ‘किसी को भी पीछे न छोड़ें’ की परिकल्पना को साकार करने में सक्षम होगा।
: आने वाले 25 वर्षों के लिए प्रधानमंत्री की परिकल्पना के अनुरूप शहरों को स्वच्छ, हरित और आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय रूप से टिकाऊ बनाने पर बल दिया।
: संयुक्त राष्ट्र ने प्रत्येक वर्ष अक्टूबर के पहले सोमवार को विश्व पर्यावास दिवस के रूप में मनाने के लिए नामित किया है ताकि हमारे आवासों की स्थिति और सभी के पर्याप्त आश्रय के मूल अधिकार पर विचार किया जा सके।
: यह दिवस शहरों और मानव बस्तियों में बढ़ती असमानता और चुनौतियों की समस्या के बारे में विचार करता है।
: यह दिवस बढ़ती असमानताओं और कमजोरियों की ओर ध्यान आकर्षित करना चाहता है जो तीन ‘सी’ के संकट – कोविड-19, जलवायु और संघर्ष से बढ़ गए हैं।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *