Sat. Jul 27th, 2024
नीरज चोपड़ानीरज चोपड़ा
शेयर करें

सन्दर्भ:

: विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक जीता

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा के गोल्ड जीतने के बारें में:

: जैवलिन थ्रो के फाइनल के लिए कुल 12 एथलीट्स ने क्वालिफाई किया था।
: हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट के नेशनल एथलेटिक्स सेंटर में नीरज ने जेवलिन थ्रो इवेंट में 88.17 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम की।
: नीरज के छह अटेम्प्ट फाउल, 88.17 मीटर, 86.32 मीटर, 84.64 मीटर, 87.73 मीटर और 83.98 मीटर के रहे।
: नीरज का फाइनल में पहला थ्रो फाउल रहा परन्तु वे दूसरे थ्रो में सफल रहे।
: नीरज ने पहली बार विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप टूर्नामेंट में स्वर्ण जीता है।
: ओलंपिक, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल और डायमंड लीग में चैंपियन रहे नीरज अब वर्ल्ड चैंपियन भी है।
: नीरज चोपड़ा के साथ फाइनल में भारत के दो अन्य खिलाड़ी डीपी मनु और किशोर जेना भी थे।
: किशोर जेना 84.77 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ पांचवें स्थान पर और डीपी मनु 84.14 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ छठे स्थान पर रहे।
: पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 87.82 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता।
: वहीं, चेक रिपब्लिक के जाकुब वेदलेच ने 86.67 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ कांस्य पदक पर हासिल किया।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *