Sat. Jul 27th, 2024
विरासत साड़ी महोत्सव का दूसरा चरणविरासत साड़ी महोत्सव का दूसरा चरण Photo@Twitter
शेयर करें

सन्दर्भ:

: “विरासत” – साड़ी महोत्सव का दूसरा चरण कल से शुरू हुआ।

“विरासत” साड़ी महोत्सव से जुड़े प्रमुख तथ्य:

: “विरासत” – भारत की हाथ से बुनी 75 साड़ियों का उत्सव
: इस साड़ी महोत्सव का दूसरा चरण 3 से 17 जनवरी, 2023 तक हथकरघा हाट, जनपथ, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
: कपड़ा मंत्रालय इस उत्सव का आयोजन कर रहा है।
: इस उत्‍सव के दूसरे चरण में देश के विभिन्न हिस्सों से 90 प्रतिभागी भाग ले रहे है।
: ये प्रसिद्ध दस्तकारी की किस्मों से इस आयोजन का आकर्षण बढ़ाएंगे।
: इस उत्सव का पहला चरण 16 दिसंबर 2022 से शुरू होकर 30 दिसंबर 2022 को संपन्न हुआ।
: इस उत्सव का उद्घाटन माननीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने 16 दिसंबर 2022 को किया था।
: 16 से 30 दिसंबर, 2022 तक आयोजित “विरासत” कार्यक्रम के पहले चरण में, 70 प्रतिभागियों ने में भाग लिया था।

महत्व क्या है:

: इस आयोजन से सदियों पुरानी साड़ी बुनने की परंपरा की ओर नए सिरे से ध्यान आकृष्‍ट होने की संभावना है।
: इस आयोजन से हथकरघा समुदाय की कमाई में सुधार होगा।
: हथकरघा क्षेत्र बड़ी संख्या में लोगों, विशेषकर महिलाओं को रोजगार प्रदान करने वाले प्रमुख क्षेत्रों में से एक है।
: हमारे देश की समृद्ध और विविध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है हथकरघा क्षेत्र।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *