Tue. Oct 22nd, 2024
वितस्ता – द फेस्टिवल ऑफ़ कश्मीरवितस्ता – द फेस्टिवल ऑफ़ कश्मीर Photo@Twitter
शेयर करें

सन्दर्भ:

: आज़ादी के अमृत महोत्सव की कड़ी में महाराष्ट्र के पुणे में “वितस्ता – द फेस्टिवल ऑफ़ कश्मीर” का आयोजन किया जाएगा

इस पहल का उद्देश्य है:

: पूरे देश को कश्मीर की महान सांस्कृतिक विरासत, विविधता और विशिष्टता से परिचित कराना है, विशेष रूप से वैसे देशवासियों को जिन्हें अभी तक इस पावन धरा की यात्रा करने का अवसर प्राप्त नहीं हुआ है।

वितस्ता – द फेस्टिवल ऑफ़ कश्मीर के बारें में:

: इस महोत्सव के दूसरे संस्करण का आयोजन 31 मार्च से लेकर 2 अप्रैल, 2023 के बीच किया जाएगा।
: इसका आयोजन केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है।
: इसमें एमआईटी विश्व शांति विश्वविद्यालय और पुणे विश्वविद्यालय की विशेष साझेदारी होगी।
: इस कार्यक्रम में संगीत कला, नृत्य कला, हस्तशिल्प कला जैसे विविध क्षेत्रों से जुड़े कलाकारों द्वारा कई प्रकार की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
: यह महोत्सव वितास्ता नदी से जुड़ी लोक मान्यताओं के इर्द-गिर्द केंद्रित है, जिसे वैदिक काल से ही बेहद पवित्र माना जाता है।
: इस नदी का उल्लेख नीलमत पुराण, वितस्ता महामाया, हरचरिता चिंतामणि, राजतरंगिणी जैसे कई प्राचीन ग्रंथों में मिलता है।
: साथ ही ऐसा माना जाता है कि इस पूजनीय नदी की निर्मल धाराएं, मानव स्वभाव के सभी अपकृत्यों का नाश कर देती हैं।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *