Sat. Jul 27th, 2024
वहीदा रहमानवहीदा रहमान Photo@Google
शेयर करें

सन्दर्भ:

: सुप्रसिद्ध अभिनेत्री वहीदा रहमान को वर्ष 2021 के 53वें दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से जुड़े प्रमुख तथ्य:

: इस लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाना, भारतीय सिनेमा की अग्रणी महिलाओं में से एक के प्रति सच्चा सम्मान है।
: यह पुरस्कार 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के दौरान प्रदान किया जाएगा।
: भारतीय सिनेमा में शानदार योगदान के लिए इस पुरस्कार को दिया जाता है।
: सदस्य दादा साहब फाल्के पुरस्कार चयन समिति में शामिल थे- सुश्री आशा पारेख, श्री चिरंजीवी, श्री परेश रावल, श्री प्रसेनजीत चटर्जी, श्री शेखर कपूर।

वहीदा रहमान के बारें में:

: उन्होंने अपने अभिनय कौशल से “5 दशकों से भी ज्यादा लंबे अपने करियर में अपनी भूमिकाओं को बेहद कुशलता से निभाया।
: वहीदा रहमान ने अपने पांच दशक से लंबे करियर में 90 से अधिक फिल्मों में काम किया है और बेहद ख्याति प्राप्त की है।
: वहीदा रहमान ने प्यासा, कागज के फूल, चौदहवी का चांद, साहेब बीवी और गुलाम, गाइड, खामोशी और कई अन्य प्रमुख हिंदी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए बेहद ख्याति अर्जित की है।
: फिल्म रेशमा और शेरा में उनकी उत्कृष्ट भूमिका के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया।
: साथ ही पद्म श्री 1972 में, और पद्म भूषण पुरस्कार (2011) से भी वहीदा जी को सम्मानित किया जा चूका है।
: उन्होंने गाइड (1965) और नील कमल (1968) में अपनी भूमिकाओं के लिए फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार जीता।
: उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार (1971) भी जीता है।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *