Sat. Jul 27th, 2024
वर्ल्ड फूड इंडिया 2023वर्ल्ड फूड इंडिया 2023 Photo@Govt
शेयर करें

सन्दर्भ:

: प्रधानमंत्री नई दिल्ली के भारत मंडपम में एक बड़े खाद्य कार्यक्रम ‘वर्ल्ड फूड इंडिया 2023’ (World Food India 2023) के दूसरे संस्करण का उद्घाटन करेंगे।

‘वर्ल्ड फूड इंडिया 2023’ कार्यक्रम का उद्देश्य है:

: भारत को ‘दुनिया की खाद्य टोकरी’ के रूप में प्रदर्शित करना और 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष के रूप में मनाना।

वर्ल्ड फूड इंडिया 2023 के बारें में:

: इसमें क्षेत्रीय व्यंजन और शाही पाक विरासत को दिखाया जाएगा।
: इसमें 200 से अधिक शेफ भाग लेंगे और पारंपरिक भारतीय व्यंजन पेश करेंगे जिससे लोगों को बेहतरीन पाक अनुभव होगा।
: यह कार्यक्रम सरकारी निकायों, उद्योग के पेशेवरों, किसानों, उद्यमियों और अन्य हितधारकों को चर्चा में शामिल होने, साझेदारी स्थापित करने और कृषि-खाद्य क्षेत्र में निवेश के अवसरों का पता लगाने के लिए एक नेटवर्किंग और व्यापार मंच प्रदान करेगा।
: खाद्य क्षेत्र में निवेश और कारोबार शुरू करने में आसानी पर फोकस के साथ इस कार्यक्रम में सीईओ गोलमेज बैठकें होंगी।
: इस कार्यक्रम में वित्तीय सशक्तिकरण, गुणवत्ता आश्वासन और मशीनरी तथा प्रौद्योगिकी में नवाचारों पर जोर देने के साथ खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के विभिन्न पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए 48 सत्र आयोजित किए जाएंगे।
: इसमें 80 से अधिक देशों के 1200 से अधिक विदेशी खरीदार आएंगे।
: इसके साथ ही इसमें एक रिवर्स बायर-सेलर मीट की भी सुविधा होगी।
: इस आयोजन में नीदरलैंड भागीदार देश के रूप में काम करेगा, जबकि जापान इस आयोजन का फोकस देश होगा।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *