Tue. Oct 3rd, 2023
वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट वॉल
शेयर करें

सन्दर्भ:

: वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) और दीनदयाल अंत्योदय योजना- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY- NRLM) ने साथ मिलकर ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट वॉल’ (ODOP वॉल) की शुरुआत की।

वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट वॉल’ से जुड़े प्रमुख तथ्य:

: वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) कार्यक्रम को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) के तहत किया गया है।
: सरस आजीविका स्टोर में ODOP वॉल का शुभारंभ किया।
: वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) कार्यक्रम का उद्देश्य देश के सभी जिलों में संतुलित क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देकर देश और देशवासियों को आत्मनिर्भर बनाने के प्रधानमंत्री के विजन को साकार करना है।
: इस कार्यक्रम के तहत प्रत्येक जिले से एक अद्वितीय उत्पाद का चयन कर उसे ब्रांड बनाकर प्रचार करना है।
: सरस आजीविका स्टोर में ODOP वॉल दो महत्वपूर्ण मंत्रालयों के बीच सामंजस्यपूर्ण साझेदारी का प्रतीक है।
: सरस आजीविका, दीनदयाल अंत्योदय (DAY- NRLM), ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार की एक पहल है।
: सरस आजीविका महिला सशक्तिकरण का बहुत बड़ा समर्थक है, जिसमें महिला कारीगरों और स्वयं सहायता समूहों (SHG) के विकास और उत्थान पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
: इस कार्यक्रम के तहत प्रत्येक जिले से एक अद्वितीय उत्पाद का चयन कर उसे ब्रांड बनाकर प्रचार करना है, इस तरह देश भर में उत्पादों की विविध श्रृंखला को प्रदर्शित किया जाएगा।
: इस ताल-मेल के तहत सभी जिलों से उत्पादों की पहचान की जा रही है, जिन्हें उनके अद्वितीय गुणों और सांस्कृतिक महत्व के लिए बढ़ावा दिया जाएगा।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *