Sat. Jul 27th, 2024
बेटियां बने कुशलबेटियां बने कुशल Photo@Twitter
शेयर करें

सन्दर्भ:

: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय कल लड़कियों के लिए गैर-पारंपरिक आजीविका में कौशल पर राष्ट्रीय सम्मेलन “बेटियां बने कुशल” का आयोजन करेगा।

इसका सम्मेलन उद्देश्य है:

: लड़कियों को कौशल प्रदान करना, नए युग के कौशल और गैर-पारंपरिक आजीविका पर जोर देना।

बेटियां बने कुशल से जुड़े प्रमुख तथ्य:

: इस सम्मेलन में मंत्रालयों और विभागों के बीच एकजुटता पर जोर दिया जाएगा।
: इस कार्यक्रम में युवा लड़कियों की कार्यबल में उनकी बढ़ी हुई, समान और सशक्त भागीदारी के लिए कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय और अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।
: इस अवसर पर मिशन शक्ति दिशानिर्देशों के अनुसार किए गए परिवर्तनों के परिणामस्वरूप योजना के कार्यान्वयन के लिए राज्यों/जिलों के मार्गदर्शन के लिए बीबीबीपी परिचालन मैनुअल को भी लॉन्च किया जाएगा।
: देशभर के दर्शकों के लिए “बेटियां बने कुशल” कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा।
: पूरे भारत की लड़कियां और युवतियां इस कार्यक्रम में उदाहरण पेश करेंगी।’
: केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री और पूरे भारत से एनटीएल में अपनी पहचान बनाने वाली किशोरियों के एक समूह के बीच एक संवाद सत्र आयोजित किया जाएगा


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *