Tue. Apr 16th, 2024
राष्ट्रीय युवा महोत्सवराष्ट्रीय युवा महोत्सव Photo@Twitter
शेयर करें

सन्दर्भ:

: प्रधानमंत्री 12 जनवरी 2023 को कर्नाटक के हुबली में 26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव (National Youth Festival) का उद्घाटन करेंगे।

इस महोत्सव की थीम है:

: विकसित युवा – विकसित भारत

क्यों मनाया जाता है:

: स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर उनके आदर्शों, शिक्षाओं और योगदान का सम्‍मान और आदर करने के लिए मनाया जाता है।

राष्ट्रीय युवा महोत्सव के बारें में:

: इस वर्ष यह महोत्सव 12 से 16 जनवरी 2023 तक कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ में आयोजित किया जाएगा।
: यह कार्यक्रम राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित किया जा रहा है।
: राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन हर साल हमारे प्रतिभावान युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करने के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए किया जाता है।
: यह देश के सभी भागों की विविध संस्कृतियों को एक साझा मंच पर लाता है और प्रतिभागियों को एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना से जोड़ता है।
: शिखर सम्मेलन में 60 से अधिक प्रतिष्ठित विशेषज्ञों की भागीदारी होगी।
: इस दौरान कई प्रतिस्पर्धी और गैर-प्रतिस्पर्धी कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
: यह महोत्सव युवा शिखर सम्‍मेलन का साक्षी बनेगा, जिसमें G-20 और Y-20 आयोजनों से संबद्ध पांच विषयों पर पूर्ण चर्चाओं का आयोजन किया जाएगा।
: ये पांच विषय है- कार्य, उद्योग और नवाचार; जलवायु परिवर्तन; स्वास्थ्य; शांति; और साझा भविष्य
: गैर-प्रतिस्पर्धी आयोजनों में योगाथन शामिल होगा, जिसका उद्देश्य योग करने के लिए करीब 10 लाख लोगों को एकत्र करना है।
: राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों द्वारा आठ स्वदेशी खेलों और मार्शल आर्ट की प्रस्‍तुति भी होगी।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *