Sat. Jul 27th, 2024
राष्ट्रीय आपदा मोचन बलराष्ट्रीय आपदा मोचन बल
शेयर करें

सन्दर्भ:

: राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) के बीच समन्वय

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के बारें में:

: आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 44 के अंतर्गत राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) का गठन किया गया था।
: इस समय, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की 16 बटालियन कार्यरत हैं, जो आपदाओं के दौरान तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए देश में जोखिम प्रोफ़ाइल के अनुसार स्थित हैं।
: राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) खतरनाक आपदा स्थिति या आपदा के लिए विशेषज्ञ सहाता प्रदान करने के लिए अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित है।

राज्य आपदा मोचन बल के बारें में:

: आपदा प्रबंधन पर राष्ट्रीय नीति के अनुसार, राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) का गठन और उन्हें सुसज्जित करने का काम संबंधित राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकारों का है।
: केंद्र सरकार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) जुटाने और उन्हें पर्याप्त आपदा राहत क्षमताओं से सुसज्जित करने के लिए राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकारों के साथ नियमित रूप से संपर्क करती रहती है।
: केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों की सुविधा के लिए उनके राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के अनुरूप सुसज्जित करने के अनुरोध के साथ आपदा राहत उपकरणों की सूची भी उनके साथ साझा की है।

केंद्र सरकार द्वारा समन्वय हेतु उठाए गए प्रमुख कदम:

: NDRF, SDRF सहित अन्य संबंधित हितधारकों का वार्षिक सम्मेलन आयोजित करता है।
: गृह मंत्रालय (MHA) दक्षिण-पश्चिम मानसून से पहले आपदा या भविष्य की आपदा स्थिति से निपटने हेतु तैयारियों की स्थिति की समीक्षा करने के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के आपदा प्रबंधन विभाग के राहत आयुक्तों और सचिवों का वार्षिक सम्मेलन आयोजित करता है।
: NDRF नियमित रूप से SDRF और अन्य हितधारकों को सम्मिलित करते हुए मॉक ड्रिल/अभ्यास का आयोजन करता है।
: NDRF सामुदायिक क्षमता निर्माण और जन जागरूकता और तैयारी कार्यक्रमों में लगातार लगा रहता है।
: NDRF, SDRF की क्षमता निर्माण के लिए आवश्यक सहायता प्रदान करता है, अतः कर्मियों और अन्य हितधारकों को प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु नागपुर में एक उत्कृष्ट संस्थान यानी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) अकादमी की स्थापना की है।
: आपदा/संभावित आपदा स्थिति के मद्देनजर, NDRF अधिकारी राज्य सरकारों/स्थानीय प्रशासन द्वारा आयोजित समन्वय बैठकों में भी भाग लेते हैं।
: राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) राज्य/केंद्रशासित प्रदेशों को उनके SDRF के प्रशिक्षण, उपकरण और तैयारी के संबंध में परामर्श भी प्रदान करता है।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *