Sat. Apr 20th, 2024
शेयर करें

भारत के राज्य एवं उनकी राजधानियाँ: एक परिचय –

भारत 15 अगस्त 1947 में आज़ाद हुआ आज़ादी के बाद भारत की सबसे बड़ी थी उन सभी रियासतों को भारत में एकीकरण करना क्योकि भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947 ने रियासतों को यह विकल्प दिया था कि वे भारत या पाकिस्तान डोमिनियन(अधिराज्य) में से किसी में शामिल हो सकती है या एक स्वतंत्र संप्रभु राज्य के रूप में अपने को स्थापित कर सकती है उस समय भारत के पास 500 से ज्यादे रियासतें थी इनमे से कुछ रियासतें भारत के साथ मिलना नहीं चाहती थी जैसे -जोधपुर भोपाल जूनागढ़ त्रावणकोण हैदराबाद और कश्मीर परन्तु इस मुश्किल कार्य को तत्कालीन गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल ने वी पी मेनन की सहायता से पूरा किया तथा अंतिम रूप से इनका विलय करा लिया तथा राज्य पुनर्गठन आयोग द्वारा राज्यों को एक साथ लेकर भारतीय गणराज्य बना दिया आज़ादी के समय 17 राज्य थे जिनकी संख्या अब 28 राज्यों तथा साथ में 8 केंद्र शासित प्रदेशों के रूप हो गयी है।

इस समय भारत क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है और दूसरा आबादी वाला देश है। यह दक्षिणी एशिया में स्थित है। इसे आधिकारिक तौर पर भारत गणराज्य के रूप में जाना जाता है। यहाँ संसदीय शासन व्यवस्था है। इतने बड़े देश को एक जगह से मैनेज करना बहुत मुश्किल हो जाता है,इसलिए भारतीय संविधान केंद्र सरकार को उपयुक्तता के अनुसार राज्यों के निर्माण का अधिकार देता है।भारत के प्रत्येक राज्य में एक प्रशासनिक,विधायी और न्यायिक राजधानी है,कुछ राज्यों  के तीनों कार्य एक राजधानी द्वारा आयोजित किए जाते हैं। हर राज्य में एक मुख्यमंत्री का शासन होता है।

भारत के राज्य और राजधानियाँ-

राज्यों के नाम राजधानियां स्थापना वर्ष
आंध्र प्रदेश अमरावती 1 नवम्बर 1956
असम दिसपुर 26 जनवरी 1950
अरुणाचल प्रदेश ईटानगर 20 फरवरी 1987
बिहार पटना 26 जनवरी 1950
छत्तीसगढ़ रायपुर 1 नवम्बर 2000
गोवा पणजी 30 मई 1987
गुजरात गांधीनगर 1 मई 1960
हरियाणा चंडीगढ़ 1 नवंबर 1966
हिमाचल प्रदेश शिमला 25 जनवरी 1971
झारखण्ड रांची 15 नवम्बर 2000
कर्नाटका बेंगलुरु 1 नवंबर 1956
केरला तिरुअनंतपुरम 1 नवंबर 1956
मध्य प्रदेश भोपाल 1 नवंबर 1956
महाराष्ट्र मुंबई 1 मई 1960
मणिपुर इम्फाल 21 जनवरी 1972
मेघालय शिलांग 21 जनवरी 1972
मिजोरम ऐजावल 20 फरवरी 1987
नागालैंड कोहिमा 1 दिसंबर1963
ओड़िसा भुवनेश्वर 26 जनवरी 1950
पंजाब चण्डीगढ़ 1 जनवरी 1956
राजस्थान जयपुर 1 जनवरी 1956
सिक्किम गंगटोक 16 मई 1975
तमिलनाडु चेन्नई 26 जनवरी 1950
तेलंगाना हैदराबाद 2 जून 2014
त्रिपुरा अगरतला 21 जनवरी 1972
उत्तर प्रदेश लखनऊ 26 जनवरी 1950
उत्तराखंड देहरादून(शीतऋतु)  और

गैरसैंण (ग्रीष्मऋतु)

9 नवंबर 2000
वेस्ट बंगाल कोलकात्ता 1 नवम्बर 1956

भारतीय केंद्र शासित प्रदेश और राजधानियाँ-

केंद्रशासित प्रदेशों के नाम राजधानी स्थापना वर्ष
दिल्ली नयी दिल्ली 9 मई 1905
पुडुचेरी पॉन्डिचेरी 1 नवंबर 1954
लक्षद्वीप कवारत्ती 1 नवंबर 1956
अंदमान और निकोबार पोर्टब्लेयर 1 नवंबर 1956
चण्डीगढ़ चण्डीगढ़ 1 नवंबर 1966
लद्दाख लेह 31 अक्टूबर2019
जम्मू और कश्मीर श्रीनगर और जम्मू 31 अक्टूबर2019
दादरा & नगर हवेली और दमन &दीउ दमन 26 जनवरी 2020

भारत के मानचित्र 

इमेज सोर्स- https://hindi.mapsofindia.com/india-political-map.html


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *