Sat. Jul 27th, 2024
शेयर करें

States’ Start-up Ranking 2021
राज्यों की स्टार्ट-अप रैंकिंग 2021 की घोषणा की जायेगी
Photo:Twitter

सन्दर्भ:

:श्री पीयूष गोयल नई दिल्ली में 4th जुलाई, 2022 को आयोजित होने वाले एक स्वागत समारोह में स्टार्ट-अप इको-सिस्टम के समर्थन पर राज्यों की रैंकिंग की तीसरी (States’ Start-up Ranking 2021)

प्रक्रिया का परिणाम घोषित करेंगे।

प्रमुख तथ्य:

:24 राज्यों और सात केंद्र शासित प्रदेशों ने तीसरी स्टार्ट-अप रैंकिंग प्रक्रिया में हिस्सा लिया।
:इसमें सुधार सम्बंधी 7 क्षेत्र और 26 ऐक्शन प्वॉइंट शामिल है।
:गत छह वर्षों में स्टार्ट-अप नीति वाले राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की संख्या चार से बढ़कर 30 हुई।
:इनमे से 29 राज्यों/UTs के पास स्टार्टअप पोर्टल भी है।
:2016 में केवल चार राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास स्टार्ट-अप नीति थी।
:13 भाषाओं में 7200 लाभार्थियों से स्टार्ट-अप इको-सिस्टम पर फीडबैक लिया गया।
:उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) ने राज्यों की स्टार्ट-अप रैंकिंग की तीसरी प्रक्रिया चलाई थी।
:यह प्रक्रिया 2018 में शुरू की गई थी,ताकि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को इस बात के लिये प्रोत्साहित किया जाये कि वे स्टार्ट-अप की बढ़ोतरी के लिये नियमों में ढील दें तथा स्टार्ट-अप इको-सिस्टम को भरपूर समर्थन दें।
:रैंकिंग की इस तीसरी प्रक्रिया के तहत एक अक्टूबर, 2019 से 31 जुलाई, 2021 की अवधि के दौरान राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा प्रदान किये गये समर्थन का मूल्यांकन किया गया है।
:स्टार्ट-अप रैंकिंग प्रक्रिया परिणाम 2021 की घोषणा के साथ मेंटरशिप, एडवाइजरी,असिस्टेंस, रेज़ीलियंस एंड ग्रोथ (MAARG-मार्ग) पोर्टल की शुरुआत 4 जुलाई, 2022 को की जायेगी।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *