Thu. Mar 28th, 2024
मेला मोमेंट्स’ प्रतियोगिता का शुभारंभमेला मोमेंट्स’ प्रतियोगिता का शुभारंभ Photo@PIB
शेयर करें

सन्दर्भ:

: संस्कृति मंत्रालय द्वारा ‘मेला मोमेंट्स’ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।

इस प्रतियोगिता का मूल उद्देश्य है:

: “इन मेलों में लोगों की भागीदारी को बढ़ावा देते हुए, उन्हें अपनी संस्कृति और परंपराओं को लेकर अधिक सजग बनाना, विशेष रूप से युवा पीढ़ी को।”

‘मेला मोमेंट्स’ प्रतियोगिता:

: इसके लक्ष्य का निर्धारण संस्कृति मंत्रालय के आजादी का अमृत महोत्सव के तहत किया गया।
: इसका उद्घाटन 3 अक्टूबर, 2022 को दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में आयोजित दुर्गोत्सव के दौरान संस्कृति राज्यमंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी द्वारा किया गया।
: इस कड़ी मे “एक ओर, भारत में गंगा स्नान जैसे मेले क्षेत्र विशेष की पहचान और मान्यताओं को उजागर करते हैं, तो बैसाखी जैसे मेले अवसरों पर आधारित हैं और यहाँ रामलीला और दशहरे जैसे ऐतिहासिक मेले भी हैं।
: लोगो द्वारा अपनी विविध कला, संस्कृति और परम्परा को प्रदर्शित करने के लिए कई तरह के मेले आयोजित करते हैं।
: ये मेले देश को एक सूत्र में पिरोने के साथ ही, स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा देते हैं।
: और इस कड़ी में कोलकाता की दुर्गा पूजा इसका एक सर्वोष्कृट उदाहरण है,जिसे हाल ही में यूनेस्को द्वारा अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की रूप में मान्यता मिली थी।
: मेले के इन्हीं महत्वों को देखते हुए इस प्रतियोगिता को प्रारम्भ किया गया है, जिसका उद्देश्य देश में मेलों की लोकप्रियता को एक नया आयाम देना है।
: इस प्रतियोगिता में भागीदारी पेश करने वाले लोगों को अपने आस-पास आयोजित होने वाले मेलों में घूमना होगा और उससे जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए, संस्कृति मंत्रालय को भी अनिवार्य रूप से टैग करना होगा।
: यह प्रतियोगिता मूलतः 4 श्रेणियों में विभक्त है, जिसमें हर श्रेणी में 3 लोगों को पुरस्कृत किया जाएगा।
: ज्ञात हो कि प्रतियोगिता की इनाम राशि ₹30 लाख तक हैं, जिसके अंतर्गत विजेताओं की घोषणा प्रत्येक महीने होगी।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *