Sat. Jul 27th, 2024
शेयर करें

MIFF-2022 SE AARAMBH
मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-MIFF- 2022 रविवार से शुरू

सन्दर्भ-भारत का सबसे प्रमुख वृत्तचित्र फिल्म आयोजन,मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-MIFF 2022 रविवार 29 मई 2022 से शुरू होगा।
प्रमुख तथ्य-17वें मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की मेजबानी फिल्म प्रभाग परिसर द्वारा किया जाएगा।
:इस परिसर में भारतीय सिनेमा का राष्ट्रीय संग्रहालय भी स्थित है
:वृत्तचित्र, लघु कथा और एनिमेशन फिल्मों के लिए इस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
:सप्ताह भर चलने वाले द्विवार्षिक फिल्म महोत्सव का उद्घाटन समारोह नेहरू सेंटर, वर्ली में होगा।
:जबकि समारोह के दौरान सभी फिल्मों की स्क्रीनिंग फिल्म डिवीजन कॉम्प्लेक्स में होगी,जिसमें अत्याधुनिक ऑडिटोरियम (सभागार) मौजूद हैं।
:MIFF 2022 को दुनिया भर के फिल्म निर्माताओं से जबरदस्त प्रोत्साहन मिला है।
:समारोह के लिए 30 देशों से 808 फिल्म-प्रविष्टियां प्राप्त हुई हैं,इनमें से 102 फिल्मों को प्रतियोगिता श्रेणी के अंतर्गत प्रदर्शित किया जाएगा।
:इनमें 35 फिल्में अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में और 67 राष्ट्रीय प्रतियोगिता के अंतर्गत दिखाई जाएंगी,जबकि 18 फिल्में ‘MIFF प्रिज्म श्रेणी’ के अंतर्गत प्रदर्शित की जाएंगी।
:महोत्सव की सर्वश्रेष्ठ फिल्म को 10 लाख रुपये के नकद पुरस्कार के साथ स्वर्ण शंख पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
:अन्य पुरस्कारों में रजत शंख,ट्रॉफी और प्रमाण पत्र के साथ पांच से एक लाख तक के नकद पुरस्कार दिए जाते हैं।
:फिल्म महोत्सव के अंतिम दिन एक लाख रुपये नकद और एक ट्रॉफी के लिए IDPA पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ छात्र फिल्म के लिए और सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक के लिए दादासाहेब फाल्के चित्रनगरी पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा।
:प्रतिष्ठित डॉ. वी शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार,जिसमें 10 लाख रुपये नकद प्रदान किए जाते हैं, गोल्डन शंख और एक प्रशस्ति पत्र एक प्रख्यात फिल्म निर्माता को वृत्तचित्र फिल्मों में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रदान किया जाएगा।
:यह पुरस्कार महान फिल्म निर्माता वी. शांताराम की स्मृति में स्थापित किया गया है, जो 1950 के दशक के दौरान मानद मुख्य निर्माता के रूप में फिल्म प्रभाग के साथ निकटता से जुड़े हुए थे।
:एस कृष्णास्वामी,श्याम बेनेगल, नरेश बेदी, विजया मुले कुछ प्रमुख फिल्म निर्माता हैं जिन्हें इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया जा चूका है।
:बांग्लादेश की स्वतंत्रता के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में इस वर्ष बांग्लादेश को ‘विशेष दर्जे वाला देश (Country of Focus)‘ चुना गया है।
:समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्म हसीना- ए डॉटर्स टेल सहित बांग्लादेश की 11 फिल्मों का एक विशेष पैकेज MIFF 2022 में प्रदर्शित किया जाएगा।
:नेटफ्लिक्स की मूल श्रृंखला “माइटी लिटिल भीम: आई लव ताजमहल” एपिसोड का एमआईएफएफ 2022 में वर्ल्ड प्रीमियर होगा।
:भारत और जापान द्वारा सह-निर्मित पहली एनीमेशन फिल्म ‘रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम’ की भी एमआईएफएफ में विशेष स्क्रीनिंग होगी।
:इसी तरह, पूर्वोत्तर भारत में निर्मित फिल्में, पॉकेट फिल्म्स प्लेटफॉर्म की सर्वश्रेष्ठ लघु कथा और सत्यजीत रे की फिल्म सुकुमार रे के नवीन संस्करण की विशेष स्क्रीनिंग का प्रदर्शन किया जाएगा।
:राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (NID), अहमदाबाद,सत्यजीत रे फिल्म और टेलीविजन संस्थान (SRFTI),कोलकाता,महाराष्ट्र प्रौद्योगिकी संस्थान (MIT) पुणे,के आर नारायणन फिल्म संस्थान,केरल जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के विद्यार्थी फिल्म पैकेज के अंतर्गत युवा प्रतिभाओं की भावना का प्रदर्शन करेंगे।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *