Sat. Jul 27th, 2024
मालाबार-2023मालाबार-2023 Photo@Twitter
शेयर करें

सन्दर्भ:

: भारतीय नौसेना के स्वदेशी युद्धपोत, अमेरिकी नौसेना (USN), जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स (JMSDF) और रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना (RAN) के जहाजों और विमानों के साथ सिडनी में निर्धारित मालाबार-2023 अभ्यास में भाग लेंगे।

मालाबार-2023 अभ्यास के बारें में:

: इस अभ्यास में भारत के अग्रिम पंक्ति के स्वदेशी युद्धपोत INS सह्याद्री और INS कोलकाता भाग लेंगे।
: मालाबार समुद्री अभ्यास की श्रृंखला 1992 में भारतीय नौसेना और अमेरिकी नौसेना के बीच एक द्विपक्षीय अभ्यास के रूप में शुरू हुई थी।
: इसके उपरांत भारत-प्रशांत क्षेत्र में चार प्रमुख नौसेनाओं को शामिल करने के साथ इस अभ्यास का विस्तार हुआ
: 2020 में केवल रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना (RAN) की भागीदारी हुई थी।
: इस वर्ष मालाबार का यह 27वां अभ्यास है, जिसकी मेजबानी रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना (RAN) द्वारा की जा रही है।
: मालाबार-2023 का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा।
: समुद्र तट चरण में- एक-दूसरे के जहाजों में दौरे, पेशेवर आदान-प्रदान, खेल शामिल है।
: समुद्री चरण में-* योजना तथा संचालन के लिए बातचीत जैसी व्यापक गतिविधियां शामिल हैं।
* युद्ध के सभी तीन क्षेत्रों में विभिन्न जटिल और उच्च तीव्रता वाले अभ्यास शामिल होंगे।
: महत्व- यह अभ्यास भारतीय नौसेना को अंतर-परिचालन को बढ़ाने और प्रदर्शित करने तथा अपने साथी देशों से समुद्री सुरक्षा संचालन में सर्वोत्तम तौर-तरीकों से लाभ उठाने का अवसर प्रदान करता है।
: ज्ञात हो कि INS सह्याद्री स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित प्रोजेक्ट-17 श्रेणी के बहु-भूमिका वाले स्टील्थ फ्रिगेट का तीसरा जहाज है।
: INS कोलकाता स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित प्रोजेक्ट -15A श्रेणी के विध्वंसक का पहला जहाज है।
: दोनों जहाजों को मझगांव डॉक लिमिटेड, मुंबई में निर्मित किया गया है और ये जहाज सतह, हवा और पानी के नीचे के क्षेत्रों में खतरों का पता लगाने और उन्हें बेअसर करने के लिए अत्याधुनिक हथियारों और सेंसर से लैस हैं।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *