Sat. Jul 27th, 2024
शेयर करें

महासागर नौकायान अभियान
महासागर नौकायान अभियान
Photo : PIB

सन्दर्भ:

:आईएनएस मांडोवी ने गोवा से पोर्ट लुई, मॉरिशस के लिये एक महासागर नौकायान अभियान को झंडी दिखाकर रवाना किया।

महासागर नौकायान अभियान के बारें में:

: इस अभियान की शुरुआत 20 अगस्त 2022 को गोवा से हुआ।
: आईएनएसवी तारिणी पर सवार इस अभियान में छह सदस्यीय दल शामिल है, जिसमें तीन महिला अधिकारी हैं।
:भारतीय तट से विदा होने के बाद यह सफर बिना रुके पूरा किया जाना है।
:लगभग 2500 नॉटिकल माइल्स (लगभग 45,000 किलोमीटर) की एक तरफ की दूरी तय करने में 20-21 दिन लगेंगे,तथा इस दौरान दल को कठिनाईयों से भरे मौसम और मानसून में हलचल भरे समुद्री हालात का सामना करना पड़ सकता है।
:भारतीय नौसेना के पास समुद्री यात्रा करने वाली छह नौकायें हैं, जिनमें आईएनएसवी तारिणी,आईएनएसवी महादेई, आईएनएसवी बुलबुल, आईएनएसवी हरियाल, आईएनएसवी कदलपुरा और आईएनएसवी नीलकंठ शामिल हैं।
:ये सभी नौकायें नियमित रूप से नौसेना कर्मियों के छोटे दल के साथ समुद्री अभियान पर निकलती हैं।
:इन अभियानों में दल के सदस्यों का चयन नौसेना कर्मियों की स्वेच्छा से किया जाता है, जिसके लिये नौकायान का पर्याप्त अनुभव होना चाहिये।
:इन महासागर नौकायान अभियानों से रोमांचकता की भावना पैदा करने,जोखिम उठाने की क्षमता बढ़ाने और नौवहन, संचार, इंजन व नाव पर लगी मशीनों के तकनीकी परिचालन, ‘इनमारसैट’ उपकरणों को चलाने, लॉजिस्टिक की योजना बनाने आदि की जानकारी बढ़ाने में सहायता मिलती है।
:ऐसे अभियानों जरिये भारतीय नौसेना को पूरे विश्व में अपनी मैत्रीपूर्ण उपस्थिति दर्ज कराने में भी सहायता होती है, जैसे सागर परिक्रमा और केप टाउन से रियो दी जनेरियो दौड़, आईओएनएस तथा बंगाल की खाडी नौकायान अभियान
:ऐसा ही एक अभियान तारिणी ने 2017 में ‘नाविका सागर परिक्रमा’ के तहत दुनिया का चक्कर लगाया था,जिसमे भाग लेने वाले दल में सभी महिलाएं अधिकारी थी।
:नौका की कप्तानी भारतीय नौसेना के सबसे अनुभवी नौका चालक कैप्टन वीडी महर्षि कर रहे हैं।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *