Fri. Mar 29th, 2024
मल्टी-मॉडल प्लेटफॉर्म 'प्रगति'मल्टी-मॉडल प्लेटफॉर्म 'प्रगति' Photo@Twitter
शेयर करें

सन्दर्भ:

: प्रधानमंत्री ने केन्‍द्र और राज्य सरकारों को शामिल करते हुए प्रो-एक्टिव गवर्नेंस और समय पर कार्यान्वयन के लिए ICT आधारित मल्टी-मॉडल प्लेटफॉर्म प्रगति के 41वें संस्करण की बैठक की अध्यक्षता की।

‘प्रगति’ बैठक से जुड़े प्रमुख तथ्य:

: नौ प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की समीक्षा की गई।
: इन नौ परियोजनाओं की संचयी लागत 41,500 करोड़ रुपये से अधिक है।
: ये नौ परियोजनाएं, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की, रेल मंत्रालय की, विद्युत मंत्रालय, कोयला मंत्रालय, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की थीं।
: ये 13 राज्यों से संबंधित हैं- छत्तीसगढ़, पंजाब, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, असम, गुजरात, महाराष्ट्र और अरुणाचल प्रदेश।
: मंत्रालयों और राज्य सरकारों को बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की योजना बनाने के लिए पीएम गतिशक्ति पोर्टल का उपयोग करने की सलाह प्रधानमंत्री ने दी।
: इस बैठक में मिशन अमृत सरोवर की भी समीक्षा की गई।
: तथा सभी मंत्रालयों और राज्य सरकारों को मानसून आने से पहले मिशन मोड में अमृत सरोवर का काम पूरा करने की भी सलाह दी।
: इस योजना के तहत 50,000 अमृत सरोवर के लक्ष्य को समय पर पूरा करने हेतु ब्लॉक स्तर की निगरानी पर जोर दिया।
: मिशन अमृत सरोवर’ का अनूठा विचार पूरे देश में जल निकायों के कायाकल्प के लिए काम कर रहा है, जो भविष्य के लिए जल संरक्षण में मदद करेगा।
: इससे जल धारण क्षमता में अपेक्षित वृद्धि लगभग 50 करोड़ घन मीटर होने जा रही है।
: वहीँ अनुमानित कार्बन रोक प्रति वर्ष लगभग 32,000 टन होगी।
: प्रगति बैठकों के दौरान अब तक 15.82 लाख करोड़ रुपये की कुल लागत वाली 328 परियोजनाओं की समीक्षा की जा चुकी है।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *