Sat. Jul 27th, 2024
भारत टेक्स 2024भारत टेक्स 2024
शेयर करें

सन्दर्भ:

: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 26 फरवरी को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में देश में आयोजित होने वाले वस्त्र क्षेत्र से जुड़े वैश्विक स्तर के अब तक के सबसे बड़े कार्यक्रमों में से एक, ‘भारत टेक्स 2024’ (Bharat Tex 2024) का उद्घाटन करेंगे।

भारत टेक्स 2024 के बारें में:

: भारत टेक्स 2024’का आयोजन 26-29 फरवरी, 2024 के दौरान किया जा रहा है।
: यह 11 वस्त्र निर्यात संवर्धन परिषदों के एक संघ द्वारा आयोजित और सरकार द्वारा समर्थित है।
: यह आयोजन वस्त्र क्षेत्र में भारत की शक्ति को प्रदर्शित करेगा और वैश्विक वस्त्र महाशक्ति के रूप में भारत की स्थिति की पुष्टि करेगा।
: इस चार-दिवसीय कार्यक्रम में 65 से अधिक ज्ञान सत्र होंगे, जिसमें पूरी दुनिया के 100 से अधिक पैनलिस्ट इस क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
: प्रधानमंत्री के 5F विजन से प्रेरणा लेते हुए, इस कार्यक्रम में फाइबर, फैब्रिक और फैशन के जरिए खेत (फार्म) से लेकर विदेश (फॉरेन) पर एकीकृत रूप से ध्यान केन्द्रित किया गया हैजो संपूर्ण वस्त्र मूल्य श्रृंखला को कवर करता है।
: ‘भारत टेक्स 2024’व्यापार और निवेश के दोहरे स्तंभों पर आधारित है।
: इसमें स्थिरता पर अत्यधिक ध्यान दिया गया है।
: इसमें स्थिरता और चक्रीयता पर समर्पित मंडप, एक ‘इंडी हाट’, भारतीय वस्त्र विरासत, स्थिरता एवं वैश्विक डिजाइन जैसे विविध विषयों पर फैशन प्रस्तुतियों के साथ-साथ संवादात्मक (इंटरैक्टिव) फैब्रिक परीक्षण क्षेत्र और उत्पादों के प्रदर्शन का भी समावेश होगा।
: ‘भारत टेक्स 2024’में वस्त्र क्षेत्र से जुड़े छात्रों, बुनकरों, कारीगरों और वस्त्र क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों के अलावा नीति निर्माताओं एवं वैश्विक स्तर के सीईओ, 3,500 से अधिक प्रदर्शकों, 100 से अधिक देशों के 3,000 से अधिक खरीदारों और 40,000 से अधिक व्यापारिक आगंतुकों की भागीदारी की उम्मीद है।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *