
Photo:PIB
सन्दर्भ-भारत-ऑस्ट्रेलिया समुद्री पेट्रोल टोही विमान (MPRA) का समन्वित संचालन।
प्रमुख तथ्य-भारतीय नौसेना का एक P8I समुद्री पेट्रोल और टोही विमान ऑस्ट्रेलिया के डार्विन पहुंच गया है।
:विमान और उसके चालक दल डार्विन में एक समन्वित संचालन को अंजाम देंगे।
:दोनों देशों के P8I विमान,समुद्री क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने के लिए, पनडुब्बी रोधी युद्ध और सतह निगरानी के लिए एक साथ अभ्यास का संचालन करेंगे।
:अपने प्रवास के दौरान,भारतीय नौसेना की समुद्री पेट्रोल स्क्वाड्रन,अल्बाट्रॉस का दल और रॉयल ऑस्ट्रेलियाई वायु सेना के 92 विंग के अपने समकक्षों के साथ संचालन करेंगे।
:समुद्र में द्विपक्षीय और बहुपक्षीय अभ्यासों के माध्यम से दो समुद्री राष्ट्रों के बीच उत्तरोत्तर वृद्धि होते वार्तालाप ने अंतर-संचालन को बढ़ाया है।
:P8I विमान ने अपनी लंबी दूरी की पहुंच के साथ,मालाबार और AUSINDEX श्रृंखला अभ्यासों के दौरान संयुक्त रूप से संचालन करते हुए अपनी क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया हैं।
:इंडोनेशिया और उत्तरी ऑस्ट्रेलिया के बीच समुद्री जलक्षेत्र दोनों देशों के लिए पारस्परिक हित का क्षेत्र है,और यह हिंद महासागर क्षेत्र का प्रवेश द्वार भी है।
:भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही सामरिक हितों को साझा करते हैं और इस क्षेत्र में एक स्वतंत्र और मुक्त भारत-प्रशांत क्षेत्र एवं नियम आधारित व्यवस्था को बढ़ावा देते हैं।